राजा रघुवंशी हत्याकांड : पत्नी ने ही कराई हत्या, यूपी में किया सरेंडर, तीन हमलावर भी गिरफ्तार

इंदौर। इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। राजा रघुवंशी की हत्या उनकी पत्नी ने ही कराई थी। ये खुलासा मेघालय के DGP ने किया है। पुलिस ने यूपी के गाजीपुर से सोनम को एक ढाबे से 17 दिन बाद पकड़ा है। सूत्रों के मुताबिक, उसने पुलिस के सामने सरेंडर किया है। उसके अलावा तीन हमलावरों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले का एक आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

इस मामले में मेघालय मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि इंदौर के राजा हत्याकांड में मेघालय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मध्य प्रदेश के रहने वाले 3 हमलावरों को गिरफ्तार किया गया है, महिला ने आत्मसमर्पण कर दिया है और एक अन्य हमलावर को पकड़ने के लिए अभियान अभी भी जारी है।

ये है पूरा मामला

इंदौर के राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम 11 मई 2025 को शादी के बाद हनीमून मनाने शिलांग (मेघालय) गए थे। 22 मई को दोनों ने एक होमस्टे में चेक-इन किया, लेकिन 23 मई को चेकआउट के बाद दोनों लापता हो गए। 2 जून को वेई सॉवडॉन्ग झरने के पास एक गहरी खाई से राजा का शव बरामद हुआ, जिससे उनकी हत्या की पुष्टि हुई। उनकी स्कूटी भी पास ही लावारिस हालत में मिली थी। सोनम कई दिनों तक लापता रही, जिससे मामला और रहस्यमय हो गया और पुलिस ने व्यापक तलाशी अभियान चलाया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बीजापुर में माओवादी डंप का भंडाफोड़ : SLR-INSAS समेत...

बीजापुर। जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा बलों को सर्चिंग और डिमाइनिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। बेदरे थाना क्षेत्र के...

महादेव सट्टा ऐप से जुड़े सौरभ चंद्राकर का भांजा...

दुर्ग। भिलाई नगर पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर योगेश सूर्यवंशी पर हुए जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया...

भिलाई स्टील प्लांट में बड़ा हादसा : पुशर कार...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र में मंगलवार को कार्य के दौरान हुए हादसे में एक ठेका श्रमिक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 47...

फर्जी गैंगरेप केस का पर्दाफाश, 30 हजार के लालच...

बिलासपुर। जिले से फर्जी गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सकरी थाने में नाबालिग से गैंगरेप की झूठी शिकायत दर्ज कराकर चार युवकों...