CA छात्र की मौत: ‘माई का मड़वा’ घूमने गया था परिवार… अचानक जलप्रपात में फिसलकर डूबा युवक… चले गई जान

CG

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल माई का मड़वा में एक हादसा हुआ है। रायपुर में सीए की पढ़ाई कर रहे 22 वर्षीय प्रांजल नामदेव की जलप्रपात में डूबने से मौत हो गई। यह हादसा परिवार के साथ घूमने के दौरान हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रांजल अपने परिजनों के साथ माई का मड़वा घूमने आए थे। यह स्थल जंगल के भीतर एक दुर्गम इलाके में स्थित है, जहां बड़ी-बड़ी चट्टानों के बीच एक छोटा लेकिन गहरा जलप्रपात है। घूमने के दौरान प्रांजल का अचानक पैर फिसल गया और वह सीधे गहरे पानी में जा गिरे। उन्हें तैरना नहीं आता था, जिसके चलते वह पानी में डूब गए।

परिजनों ने तुरंत उन्हें बाहर निकाला और गंभीर हालत में गौरेला जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही गौरेला पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस दर्दनाक हादसे से मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। युवा छात्र की असामयिक मृत्यु से स्थानीय लोगों और मित्रों में शोक की लहर है। साथ ही, यह हादसा पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

लालमैदान में सजेगा मां जगदंबा का भव्य दरबार :...

भिलाई। पावर हाउस स्थित लालमैदान में आयोजित होने वाले शारदीय नवरात्र उत्सव 2026 की तैयारियों के बीच लालमैदान दुर्गोत्सव समिति ने धार्मिक परंपरा के...

SBI कियोस्क में 10 साल तक खाताधारकों के पैसों...

धमतरी। जिले के भखारा थाना क्षेत्र में बैंक खाताधारकों से कथित धोखाधड़ी और करोड़ों रुपये के गबन का मामला सामने आया है। पुलिस ने...

सरकारी अस्पतालों पर आमने-सामने होंगे बैज-जायसवाल? : PCC चीफ...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में नेताओं के बीच खुली बहस को लेकर नया मुकाबला सामने आया है। पीएम आवास के मुद्दे पर भूपेश बघेल...

‘आधा दर्जन से ज्यादा पूर्व विधायक संपर्क में’ :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से करीब दो साल पहले कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष...