नाबालिग लड़की को पहले प्रेमजाल में फंसाया और जबरदस्ती भगा ले गया युवक, फिर किया दुष्कर्म, अब आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 17 साल की स्कूली छात्रा का अगवा कर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पहले तो युवक ने पहले नाबालिग छात्रा को अपने प्रेमजाल में फंसाया। फिर शादी करने के बहाने उसे भगाकर ले गया था। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

तखतपुर क्षेत्र की 17 वर्षीय छात्रा स्कूल में पढ़ती है। वह सिविल लाइन क्षेत्र में रहकर पढ़ाई करती है। करीब 8-10 दिन पहले छात्रा अपने घर से गायब हो गई। इस दौरान परिजन ने उसकी तलाश की। लेकिन, उसका कुछ पता नहीं चला। सहेली और परिचतों से पूछताछ के बाद भी जानकारी नहीं मिलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। नाबालिग लड़की के गायब होने पर पुलिस ने अपहरण की आशंका से अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।

इस घटना के बाद से पुलिस की टीम लड़की की तलाश में जुटी हुई थी। जांच के दौरान यह भी आशंका जताई गई कि कोई युवक उसे अपने साथ भगाकर ले गया है। इसी आधार पर पुलिस ने संदेही युवक की जानकारी जुटाकर तलाश की। तखतपुर क्षेत्र के ग्राम मोढ़े में पुलिस ने दबिश दी, तब पता चला कि गांव के युवक राहुल सोनवानी उसे जबरदस्ती अपने साथ ले गया था। पुलिस ने आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लड़की को उसके परिजन को सौंप दिया है।

TI जेपी गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने छात्रा का बयान दर्ज किया, तब पता चला कि राहुल सोनवानी से उसकी जान-पहचान थी। इस दौरान उनकी दोस्ती हुई। फिर राहुल ने उससे प्यार का इजहार किया। नाबालिग भी उसकी बातों में आ गई। राहुल ने उससे शादी करने का वादा किया और फिर अपने साथ भगाकर ले गया। पूछताछ में उसने दुष्कर्म करने की जानकारी भी दी। उसके बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी राहुल के खिलाफ अपहरण के साथ ही दुष्कर्म और पास्को एक्ट की धाराएं जोड़कर कार्रवाई की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तिफरा मंडी में भाजपा पार्षद से भिड़ा दूसरा पक्ष...

बिलासपुर। तिफरा स्थित थोक फल-सब्जी मंडी में भाजपा पार्षद बंधु मौर्य और दूसरे पक्ष के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला गाली-गलौज...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

53 लाख की उठाईगिरी का पर्दाफाश, दो शातिर आरोपी...

Raipur Crime News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कटोरा तालाब स्थित संत कंवर राम चौक के पास कपड़ा व्यवसायी से हुई 53 लाख रुपये...

खदान की गाड़ियों में लगाई आग : मौके पर...

भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले के लौह खदान क्षेत्र में तीन वाहनों को आग के हवाले करने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के...