CG News: चार बीवियों वाले शिक्षक ने की दूसरी वाली पत्नी की हत्या, जानिए पूरा मामला

ओरछा। छत्तीसगढ़ के ओरछा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक शिक्षक पति ने अपनी दूसरी पत्नी की बीच रास्ते में गला रेतकर हत्या कर दी। बताया जा रहा कि शिक्षक की चार बीवियां थी।

जानकारी के अनुसार, मृतका सुंदरी उसेंडी शनिवार की शाम लगभग 5 बजे अपनी बेटी सुमित्रा के साथ मायके जबगुड़ा से ओरछा लौट रही थी। तभी रास्ते में आरोपी शिक्षक रूपसिंग उसेंडी और उसके भाई ने उन्हें रोका। पहले मारपीट की और फिर धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी।

इस वारदात के दौरान आरोपी ने बेटी सुमित्रा को पहले ही मौके से भाग जाने को कह दिया था। सुंदरी आरोपी की दूसरी पत्नी थी और उसके दो बच्चे हैं।

बताया जा रहा है कि आरोपी शिक्षक की चार पत्नियां हैं और वह हाल ही में किसी विधवा महिला के साथ रहने लगा था। यह बात सुंदरी को मंजूर नहीं थी, जिससे दोनों में विवाद चल रहा था। यही बात आरोपी को नागवार गुज़री और उसने इस खौफनाक कदम को अंजाम दिया।

पुलिस ने मामले की सूचना मिलने पर तुरंत आरोपी से संपर्क किया। आरोपी ने फोन पर ही अपना जुर्म कबूल लिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए ओरछा अस्पताल भिजवाया।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

मृतका पिछले कुछ समय से आरोपी से अलग रह रही थी और उसके खिलाफ प्रताड़ना की शिकायत भी दर्ज करवा चुकी थी। कोर्ट ने आरोपी को हर महीने 10,000 रूपये गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल...

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...