Kissing Video Viral: रेलवे स्टेशन पर किसिंग का कहर; पब्लिक आती-जाती रही, स्टेशन के किनारे खड़े होकर एक-दूसरे को चूमता रहा कपल… GRP ने केस दर्ज किया… देखें VIDEO

मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से सटे डोंबिवली (Dombivali) रेलवे स्टेशन से एक बहुत ही हैरान करने वाला वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. डोंबिवली रेलवे स्टेशन पर लोग आते-जाते रहे. इस दौरान एक कपल सरेआम एक-दूसरे को Kiss करता रहा. दोनों प्रेमी-प्रेमिका के किसिंग वीडियो ने सोशल मीडिया में बवाल मचा दिया है. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.

सरेआम Kiss करता रहा कपल
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक लड़का और एक लड़की प्लेटफॉर्म के किनारे खड़े होकर एक-दूसरे को किस करने में इतना मशगूल था कि उन्हें दुनिया की परवाह ही नहीं थी. कपल दुनिया भूलकर एक दूसरे को लगातार Kiss और Hug कर रहा था. इस दौरान पीछे से रेलवे का अनाउंसमेंट भी चलता रहा लेकिन कपल को अनाउंसमेंट से भी कोई मतलब नहीं थी. उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ रहा था कि आने-जाने वाले लोग क्या सोच रहे हैं.


घटना मुंबई से सटे ठाणे जिले के डोंबिवली रेलवे स्टेशन की है. जब यह वीडियो सामने आया तो काफी बवाल मच गया. इसके बाद डोंबिवली रेलवे पुलिस ने कपल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. पुलिस इस वीडियो के सत्यता की जांच में जुट गई है. जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसके अनाउंसमेंट में सुना जा सकता है कि ‘प्लेटफॉर्म नंबर चार पर आई मुंबई लोकल 11 बज कर 4 मिनट की है’ इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान हैं.

यात्री ने वीडियो बनाकर किया शेयर
इस मामले में डोंबिवली रेलवे पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. पुलिस इसकी जांच कर रही है. अब पुलिस को इस जांच में क्या मिलेगा, यह तो भगवान जाने. वीडियो में जो अनाउंसमेंट सुनाई दे रहा है, उसमें कहा जा रहा है, ‘ प्लेटफॉर्म नंबर चार पर आई मुंबई लोकल 11 बज कर 4 मिनट की है ‘ इस घटना से स्थानीय लोग नाराज बताए जा रहे हैं. उनकी नाराजगी की वजह कुछ और है.

इनका कहना है कि बढ़ते गुनाहों से डोंबिवली पहले ही बदनाम है, अब चुम्मा-चाटी सरेआम है. फिलहाल यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. कोई इस कपल पर शोले बरसा रहा है तो कोई शबनम. कोई इसे बेशर्मी बता रहा है तो कोई बगावत. लेकिन इस कपल के दिलों में तो भई गोविंदा की तरह गाना चल रहा है, मैं चाहे ये करूं, मैं चाहे वो करूं, मेरी मर्जी.’



खबरें और भी हैं...
संबंधित

तीन राज्यों में कोरोना की दस्तक, बिहार में बुजुर्ग...

भागलपुर। आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। भागलपुर जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग...

छत्तीसगढ़ का राष्ट्रीय कीर्तिमान: ‘मातृ वंदना योजना’ में 14.49...

रायपुर, 16 जुलाई 2026। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सशक्त बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की...

​आलेख : वक्फ़ समुदाय का है, उसके पहरेदारों का...

नई दिल्ली। सदियों से वक्फ़ इस्लाम में सामाजिक कल्याण के सबसे महान संस्थानों में से एक रहा है। पूरे भारत में, मस्जिदें, कब्रिस्तान, स्कूल,...

छत्तीसगढ़ केबिनेट की बड़ी बैठक कल: CM विष्णु देव...

रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में कल यानी बुधवार, 8 जुलाई को राज्य मंत्रिपरिषद् (केबिनेट) की एक महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। मुख्यमंत्री...