पत्नी से प्रताड़ित पति ने कलेक्टर से मांगी इच्छा मृत्यु, ससुराल वालों पर भी लगाया प्रताड़ना का आरोप

मुंगेली। कलेक्टर जनदर्शन में पति ने अपनी पत्नी से परेशान होकर कलेक्टर से इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी है. उन्होंने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. पूरा मामला मुंगेली के लोरमी क्षेत्र का है.

ग्राम झाफल के रहने वाले प्रवीण सिंह राजपूत का कहना है कि 2020 में उनका विवाह हुआ था, लेकिन शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष और पत्नी की बहनें उन्हें अपमानित करती रही है. पत्नी कई बार मारपीट कर चुकी है. कई बार आत्महत्या का नाटक कर उन्हें फंसाने की कोशिश की गई है.

प्रवीण के मुताबिक, 2 जून को पत्नी ने कहासुनी के दौरान उनकी शर्ट फाड़ दी, फिर खुद की चूड़ी तोड़कर प्रवीण पर घरेलू हिंसा का केस दर्ज करा दिया. प्रवीण के अनुसार उसने 4 जून को थाना लोरमी में शिकायत दी, लेकिन वहां सुनवाई नहीं हुई. प्रवीण ने कहा कि अब उनके पास आत्महत्या के सिवा कोई विकल्प नहीं बचा है. उन्होंने शासन और प्रशासन से अपील की है कि अगर न्याय नहीं मिला तो उन्हें इच्छा मृत्यु की इजाजत दी जाए.

इस मामले में कलेक्टर कुंदन कुमार ने कहा कि मामला फैमिली काउंसिलिंग के लिए परामर्श केंद्र रेफर किया गया है. एसपी भोजराम पटेल ने कहा, इस मामले की शिकायत मिलने पर एडिशनल एसपी को जांच के निर्देश दिए हैं. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हाईकोर्ट की स्टेटस रिपोर्ट : छत्तीसगढ़ में 15 नेताओं...

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ के 15 से ज्यादा सांसद, विधायक समेत जनप्रतिनिधियों के खिलाफ कोर्ट में मामले पेडिंग हैं. हाई कोर्ट की ओर से...

चरित्र पर शक बना मौत की वजह: पत्नी ने...

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में चरित्र पर शक के चलते एक हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया। बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम कदनई में पत्नी...

नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई पर बवाल, ग्रामीणों और...

रायपुर। राजधानी रायपुर के नकटी गांव में सोमवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासन और पुलिस की टीम का ग्रामीणों ने जोरदार विरोध किया। भारी...

दुर्ग में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : इंदिरा मार्केट...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने शहर के इंदिरा मार्केट स्थित जलाराम लॉज में संचालित किए जा रहे अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों...