टाउनशिप के व्यापारी मिले सांसद बघेल से : सेल बोर्ड को भेजे लीज रिन्यूवल पर जताया विरोध, ज्ञानचंद जैन बोले – इस्पात मंत्री व सेल प्राधिकरण से मिल कराएं समस्या का निदान

भिलाई। स्टील सिटी चेंबर ऑफ कॉमर्स भिलाई के प्रतिनिधि मंडल ने सांसद विजय बघेल से मुलाकात की। इस दौरान मंडल के सदस्यों ने लीज रिन्यूअल को लेकर बीएसपी द्वारा भेजे गए पत्र की प्रति सौंपते हुए आक्रोश जाहिर किया। इस्पात प्राधिकरण को भेजे गए पत्र में बीएसपी प्रबंधन ने नहीं किया है अधिकारियों ने सीएम पर्सनल के माध्यम से जो पत्र 23 सितंबर, 2019 को सेल बोर्ड को भेजे पत्र में भूमि के बाजार मूल्य लिए जाने की जानकारी नहीं दी है।

साथ ही अनुबंध के मुताबिक रिन्यूअल ग्राउंड रेंट और सर्विस चार्ज सहित अनुबंध की शर्तों के मुताबिक 6 माह पूर्व जिन व्यापारियों ने लीज रिन्यूअल के लिए पत्र दिया उनके पत्र को कचरे के डिब्बे में डाल दिया और नए अनुबंध के मुताबिक लीज रिन्यूअल का दबाव बनाया है। जिन व्यापारियों ने इसका विरोध किया, उन व्यापारियों को लीज रिन्यूअल नहीं कराने की स्थिति में दुकानों को टर्मिनेट करने, बिजली काटने का धमकी भरा पत्र भी समय-समय पर भेजा।

उन सभी व्यापारियों ने ज्ञानचंद जैन अध्यक्ष स्टील सिटी चेंबर को इससे अवगत कराया और शपथ पत्र देकर भिलाई इस्पात संयंत्र की कार्यशैली की निंदा की। शपथ पत्र में व्यापारियों ने स्पष्ट किया की शारीरिक मानसिक और आर्थिक प्रताड़ना के कारण कुछ दुकानदारों ने भिलाई इस्पात संयंत्र के दबाव में आकर राशि का भुगतान कर दिया है, जो वापस दिलाया जाए।

इस दौरान चेंबर अध्यक्ष ज्ञानचंद जैन ने शपथ पत्र, लीज अनुबंध की प्रति और व्यापारियों द्वारा लीज अनुबंध के लिए दिए गए आवेदन के दस्तावेज के साथ जिला कलेक्टर दुर्ग द्वारा राज्य शासन के नियमों के तहत लीज नवीनीकरण की प्रक्रिया को पूरा किए जाने का आशय पत्र सांसद को सौंपते हुए आग्रह किया कि वे स्वयं अध्यक्ष भारतीय इस्पात प्राधिकरण व इस्पात मंत्री से मिलकर इस समस्या का समाधान कराएं। इस पर सांसद बघेल चर्चा करने अपनी सहमति दी।

मुलाकात करने वाले प्रतिनिधि मंडल में महासचिव दिनेश सिंघल, सेक्टर 10 व्यापारी संघ अध्यक्ष एवं चेंबर के सलाहकार सदस्य राम कुमार गुप्ता, न्यू सिविक सेंटर रेसिडेंस एसोसिएशन अध्यक्ष राकेश ढोडी, वेद प्रकाश गुप्ता, मरोदा बीएसपी मार्केट व्यापारी संघ अध्यक्ष पीएल पाठे, डीएच सिह, सेक्टर 6 सी मार्केट से महावीर जायसवाल सहित कई व्यापारी शामिल थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...