विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिल रही जीत पर पूर्व CM डॉ. रमन सिंह बोले – डबल इंजन सरकार के काम पर मुहर, नरेंद्र मोदी तीसरी बार बनेंगे देश के प्रधानमंत्री… पूर्व मंत्री ने भी सीएम बघेल पर तीखा ट्वीट कर बोला हमला

रायपुर। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा व मणिपुर में भाजपा को मिल रही जीत ने छत्तीसगढ़ भाजपा में जान फूंक दी है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं और विकास कार्यों पर मुहर बताया है। उन्होंने कहा कि यह जीत पीएम की योजनाओं व उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की मेहनत व उनकी ईमानदारी से काम का नतीजा है। मोदी तीसरी बार देश के पीएम बनेंगे।

डॉ. रमन ने ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश के साथ उत्तराखंड, गोवा व मणिपुर में भाजपा बहुमत की ओर बढ़ रही है। सरकार बेहतर काम करती है। डबल इंजन की सरकार का रिजल्ट दिखता है। आज उत्तर प्रदेश में सारी अफवाहों के बाद विकास, विश्वास, विचार और तरक्की की जीत है। गुरुवार को चार राज्यों में भाजपा की जीत से उत्साहित डॉ. रमन सिंह ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत सुनिश्चित है।

यह भाजपा के विकास, विश्वास और विचार की जीत
पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने कहा कि इस चुनाव परिणाम से साफ संकेत मिल रहे हैं कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। रुझान से पता चल रहा है कि भाजपा उत्तर प्रदेश सहित चार राज्यों में पूर्ण बहुतम से सरकार बना रही है। जनता ने प्रधानमंत्री मोदी के विकास कार्यों पर मुहर लगाया है। यह जीत विकास, विश्वास और विचार की जीत है।

पूर्व मंत्री मूणत ने ट्वीट कर CM भूपेश पर बोला हमला
पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने ट्वीट कर सीएम भूपेश बघेल और राहुल गांधी पर हमला बोला। मूणत ने कहा कि घर आ जाओ आलमपनाह असम और उत्तर प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं को खुशी देते हो, छत्तीसगढ़ के भाजपा कार्यकर्ताओं से कैसा बैर? भूपेश जी, राहुल गांधी 2.0 बनने की ओर अग्रसर हैं! अब क्या हैट्रिक लगाकर मानेंगे!? मूणत का यह ट्वीट पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों में भाजपा को मिल रही बढ़त के बाद आया है।


खबरें और भी हैं...
संबंधित

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

BJP की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, छत्तीसगढ़ का दबदबा:...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। इस नई राष्ट्रीय टीम...

MSME समाधान पोर्टल: रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संसद...

नई दिल्ली / रायपुर: एमएसएमई समाधान पोर्टल पर सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लंबित भुगतानों और एमएसईएफसी (MSEFC) में जारी मामलों को लेकर रायपुर...

अनुज शर्मा ट्रोलिंग मामला: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का कड़ा रुख,...

विधायक व पद्मश्री अनुज शर्मा और उनके परिवार के खिलाफ चलाए जा रहे दुष्प्रचार पर हाईकोर्ट सख्त; सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी। बिलासपुर: डिजिटल...