श्रुति फाउंडेशन छत्तीसगढ़ संस्था द्वारा देश के जवानों के लिए राखियों का भेजा गया स्नेह-संदेश

भिलाई। देश की रक्षा में सदैव तत्पर रहने वाले वीर फौजी के सम्मान में श्रुति फाउंडेशन छत्तीसगढ़ संस्था द्वारा एक विशेष रक्षाबंधन अभियान चलाया गया। जिसके अंतर्गत दुर्ग, भिलाई से बहनों द्वारा स्नेहपूर्वक राखियां एकत्र की गईं। संस्था की संस्थापिका अध्यक्ष नीतू श्रीवास्तव जी द्वारा जानकारी दी गई कि इस पावन कार्य में समाज के विभिन्न वर्गों का अद्भुत सहयोग प्राप्त हुआ। महिला स्व सहायता समूहों, शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों, एवं फाउंडेशन के समर्पित सदस्यों ने मिलकर हजारों राखियां तैयार कीं, जिनमें केवल धागा नहीं, बल्कि प्यार,आशीर्वाद,सम्मान की भावनाओं की एक मजबूत डोर पिरोई गई है।यह कार्यक्रम दुर्ग के वार्ड नंबर–13 पुराना आमापारा शीतला मंदिर प्रांगण में संपन्न हुआ।

नीतू श्रीवास्तव द्वारा बताया गया इस अभियान का उद्देश्य सिर्फ राखी भेजना नहीं, बल्कि देश के सीमाओं पर तैनात सैनिकों को यह संदेश देना है कि उनके त्याग और सेवा को हर भारतीय दिल से याद करता है, और देश की हर बहन प्रार्थना करती है अपने फौजी भाई के लंबी उम्र की राखी एक प्रतीक है प्रेम, विश्वास और रक्षा का। यह पहल केवल एक पर्व की भावना नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश भी है।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ आर्मी फाउंडेशन के अध्यक्ष हरप्रीत सिंह वह उनकी टीम,पंडित दीनदयाल उपाध्याय मध्य मंडल के मंडल अध्यक्ष हरीश बंटी चौहान जी,संस्था के संरक्षक अंजन राय चौधरी जी शामिल हुवे। साथ ही दुर्ग जिला अध्यक्ष प्रीति खरे, उपाध्यक्ष साधना चौधरी, महासचिव रूपलता साहू, सचिव शंकर सक्सेना, भिलाई जिला अध्यक्ष ज्योति श्रीवास्तव, शैलेश वर्मा, रोशनी साहू, श्वेता सिंह, सोनिया सोनी, रेखा गुप्ता, नंदनी चंद्राकर, अंजू, लीला, अनीता श्रीवास्तव, कमलेश्वरी निषाद ने भी अपनी पूर्ण भागीदारी निभाई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फ्रूटी में निकली केंचुएनुमा वस्तु, बच्ची की तबीयत बिगड़ी,...

धमतरी। जिले के मगरलोड क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ग्राम करेलीबड़ी में एक बच्ची द्वारा खरीदी गई फ्रूटी के पैक में...

आलेख : आधुनिक कल्याणकारी राज्य, सामाजिक कल्याण, इस्लाम और...

नई दिल्ली। सामाजिक सुरक्षा और जन कल्याण एक न्यायपूर्ण और मानवीय समाज के निर्माण के लिए सबसे महत्वपूर्ण सिद्धांतों में से हैं। इन सिद्धांतों...

राशन वितरण में OTP पर लगी रोक, अब केवल...

रायपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत अब प्रदेश की सभी उचित मूल्य दुकानों में ई-पॉस मशीन के माध्यम से केवल बायोमेट्रिक सत्यापन के...

विधवा महिला से बैंक प्रबंधक ने मांगी रिश्वत, पीड़िता...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम निपानिया स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की निपानिया शाखा में रिश्वतखोरी का गंभीर मामला सामने आया है। एक...