माइलस्टोन एकेडमी में ड्रामा क्लब के लिए विशेष कार्यशाला का आयोजन… दो जाने-माने विशेषज्ञों ने छात्रों को दी जानकारी

भिलाई। माइलस्टोन एकेडमी के सीनियर विंग में 17 जुलाई 2025 को ड्रामा क्लब के विद्यार्थियों के लिए एक रोचक और ज्ञानवर्धक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में थिएटर और फिल्म क्षेत्र से जुड़े दो जाने-माने विशेषज्ञ- बिन्नी पॉल और निशांत बाजड़ ने विद्यार्थियों को नाटक से जुड़ी कई जरूरी बातों की जानकारी दी। उन्होंने नाटक में इस्तेमाल होने वाले नौ रसों की विस्तार से जानकारी दी और यह भी बताया कि किसी सीन को प्रभावशाली बनाने के लिए चेहरे के हाव-भाव, आवाज़ में उतार-चढ़ाव और भावनाओं को कैसे सही तरह से व्यक्त किया जाए।

पूरी कार्यशाला को इतना रोचक और सीखने योग्य बनाया गया कि विद्यार्थियों में नाटक के प्रति नई रुचि, समझ और उत्साह देखने को मिला। अब ड्रामा क्लब के छात्र आने वाले कार्यक्रमों के लिए पूरी तैयारी, मेहनत और जोश के साथ तैयार हैं। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की डायरेक्टर डॉ. ममता शुक्ला ने अतिथियों और विद्यार्थियों को धन्यवाद देते हुए सफल कार्यशाला के लिए शुभकामनाएँ दीं और सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जेल में हुई दोस्ती, बाहर आते ही ज्वेलरी दुकान...

कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरी स्थित राज ज्वेलर्स में हुई सनसनीखेज दिनदहाड़े डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वारदात का...

CMDC और JNARDDC के बीच हुआ एमओयू, क्रिटिकल मिनरल्स...

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के "क्रिटिकल मिनरल मिशन" एवं "आत्मनिर्भर भारत" के विजन को साकार करने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने एक और महत्वपूर्ण...

CG Crime : महिला और 10 माह की मासूम...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में शनिवार को एक महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची का शव मिलने...

महतारी वंदन योजना: सरकार 27 हजार महिलाओं से वसूलेगी...

रायपुर। महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है. हर महीने प्रदेश की 68 लाख से ज्यादा हितग्राही महिलाओं को...