विधायक रिकेश सेन की पहल से बदलेगी अंबेडकर नगर वार्ड की तस्वीर, 1 करोड़ 31 लाख 51 हजार के कार्य स्वीकृत

भिलाई नगर। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के प्रस्ताव पर विधानसभा के अंबेडकर नगर वार्ड में नाली, सीसी रोड और फुटपाथ निर्माण के लिए राज्य शासन ने 1 करोड़ 31 लाख 51 हजार रूपये की स्वीकृति प्रदान की है। लंबे समय से सड़क, नाली और फुटपाथ की इस मांग पर मुहर लगने से बहुत जल्द वार्ड की स्ट्रीट सीसी रोड और फुटपाथ से सुसज्जित हो जाएगी।

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने बताया कि संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास ने 15वें वित्त आयोग अंतर्गत प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की है। इस राशि से वैशाली नगर विधानसभा के भिलाई निगम जोन-2 अंतर्गत वार्ड-15 अम्बेडकर नगर में सड़क 1 से 9 तक बैंक लाईन में आरसीसी नाली निर्माण कार्य के लिए 81 लाख 96 हजार तथा अम्बेडकर नगर में सड़क-2 एवं सेंट जॉन स्कूल के आसपास सीसी रोड, नाली एवं फुटपाथ निर्माण कार्य के लिए 49 लाख 55 हजार रूपये स्वीकृत हुए हैं।

131 लाख 51 हजार की इस स्वीकृति के लिए उप मुख्यमंत्री अरूण साव का आभार जताते हुए रिकेश सेन ने कहा कि ये दोनों विकास कार्य अंबेडकर नगर के लिए अत्यंत आवश्यक थे तथा यह स्वीकृति क्षेत्रवासियों के लिए एक और बड़ी राहत के रूप में आज सामने आई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...

महिलाओं को सीएम की बड़ी सौगात, रक्षाबंधन से पहले...

रायपुर। रक्षाबंधन के त्योहार पर छत्तीसगढ़ की महिलाओं को सरकार की ओर से बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी...

गैर-संचयी वेतनवृद्धि रोकना मामूली दंड, पदोन्नति से वंचित करना...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग में पदोन्नति से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में स्पष्ट किया है कि बिना संचयी प्रभाव के एक वेतनवृद्धि...

CG – RTO कर्मचारियों पर अवैध वसूली और बदसलूकी...

CG कांकेर: बालोद जिले की सीमा से लगे कांकेर क्षेत्र के ग्राम मुजालगोंदी के पास नेशनल हाईवे-30 पर उस वक्त भारी तनाव की स्थिति बन...