अस्पताल में महिला देवदूतों का सम्मान: लेडी डॉक्टर और स्टाफ नर्स का SR अस्पताल चिखली में सम्मान…गेस्ट ने कहा-कोरोनाकाल में भगवान बनकर लोगों की बचाई जान

भिलाई। एस.आर. हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर चिखली दुर्ग में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एस.आर. परिवार के समस्त महिला कर्मचारियों के सम्मान के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. छाया भारती ( रेटीना सर्जन) एवं विशेष अतिथि डॉ. संगीता पात्रे (स्त्री व प्रसूति रोग विशेषज्ञ) उपस्थित थे। अस्पताल प्रबंधन द्वारा अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भी प्रदान किया गया। विशेष अवसर पर केक भी काटा गयाl

प्रबंधन द्वारा अस्पताल में सेवाएं प्रदान करने वाले समस्त नारी शक्ति का सम्मान पुष्प वर्षा कर एवं गुलाब फूल भेंट कर किया गया। कार्यक्रम में डॉ. छाया भारती ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा की आज महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में अपनी अहम भूमिकाए निभा रही हैं।

डॉ.संगीता पात्रे ने इस अवसर पर बधाई देते हुए बताया कि जिस स्थान पर नारी का पूजन होता है वहां देवता वास करते हैं। बताया कि एस.आर. हॉस्पिटल में पारिवारिक वातावरण है सभी के द्वारा महिलाओं को विशेष सम्मान प्रदान किया जाता है।

कार्यक्रम में अस्पताल प्रबंधन द्वारा डॉ. सौम्या तिवारी, ताज जोशी, स्वाति पारकर , हरि साहू ,सीमा बरहरे, तारा पटेल, दामिनी वर्मा, सीमा शर्मा, प्रतिमा केरकेट्टा, सरिता कवाडकर, ममता, बिंदु मानिकपुरी, रूपा चेलक, सरस्वती ,यवंतिका, संगीता जोशी, इंदु कुर्रे,नाजिया खान, अफसर निशा, यशोदा, लक्ष्मी ठाकुर, खुशबू, कौशल्या, रोशनी यादव दुर्गेश्वरी, सीमा, रेनू धनेश्वरी, रूप कुमारी, शारदा पटेल, रितु पाटिल, सावित्री सोनवानी संतोषी अन्य सभी नारी शक्ति का सम्मान किया गया ।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...