छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल का विस्तार अब इस दिन संभव, तीन मंत्री लेंगे शपथ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल का विस्तार अब 20 अगस्त को होने की संभावना जताई जा रही है। पहले यह विस्तार 18 अगस्त को तय माना जा रहा था, लेकिन अब संकेत मिल रहे हैं कि सीएम साय के विदेश दौरे से पहले ही कैबिनेट विस्तार किया जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार को दिल्ली से अंतिम मार्गदर्शन लेने के बाद बुधवार को मंत्रिमंडल विस्तार की औपचारिक घोषणा हो सकती है।

14 मंत्रियों का फार्मूला लागू करने की तैयारी

फिलहाल छत्तीसगढ़ में 11 मंत्री हैं। संविधान के अनुसार 90 विधायकों वाले विधानसभा में 15 प्रतिशत यानी 13.5 मंत्री बनाए जा सकते हैं। हरियाणा में भी 90 विधायक हैं और वहां 14 मंत्री बनाए गए हैं। इसी आधार पर संभावना है कि मुख्यमंत्री साय भी छत्तीसगढ़ में 14 मंत्रियों का फार्मूला लागू कर सकते हैं।

विधानसभा अध्यक्ष दिल्ली रवाना

मंत्रिमंडल को लेकर हलचल तेज हो गई है। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह दिल्ली रवाना हो गए हैं। उनके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से मुलाकात का कार्यक्रम है।

नए मंत्रियों को लेकर चर्चा में ये नाम

मंत्रिमंडल विस्तार में जिन नेताओं के नाम सबसे ज़्यादा चर्चा में हैं, उनमें अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, आरंग विधायक गुरु खुशवंत और दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव शामिल हैं। सोमवार देर शाम राजेश अग्रवाल और खुशवंत साहू ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से वन-टू-वन चर्चा भी की। सोमवार शाम बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल और रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा अचानक राजभवन पहुंचे थे। वहीं दुर्ग विधायक गजेन्द्र यादव भी मुस्कुराते हुए देर रात सीएम हाउस पहुंचे थे। अमर अग्रवाल भी मुख्यमंत्री से मुलाकात करने पहुंचे थे। इसके बाद मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें और तेज हो गईं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रील बनाते समय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोबाइल में...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय 22...

Durg News : नाबालिग ने घर में लगाई फांसी,...

दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके...

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

RES के प्रभारी SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूर्व उपसरपंच...

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार...