छत्तीसगढ़ में अजीबोगरीब मामला : हाथी के हमले से किसान की मौत, मुआवजा लेने आई मृतक की 6 पत्नियां, उलझन में प्रशासन

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव क्षेत्र में एक अजीबोगरीब और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बालाझर चिमटापानी गांव के किसान सालिक राम टोप्पो की हाथी के हमले में मौत हो गई, लेकिन असली हैरानी तो तब हुई, जब मुआवजे की घोषणा होते ही छह महिलाएं अपने-अपने बच्चों के साथ वन विभाग पहुंच गईं और सभी ने खुद को मृतक की पत्नी बताया।

सरकारी जनहानि मुआवजे की प्रक्रिया अभी शुरू ही हुई थी कि सालिक की कथित पत्नियां एक-एक कर सामने आने लगीं। सभी महिलाओं ने बाकायदा अपने बच्चों समेत दावा किया कि वे ही सालिक की असली पत्नी हैं और मुआवजे की असली हकदार हैं। इससे गांव के लोग तो हैरान हैं ही, प्रशासन भी उलझन में पड़ गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सालिक ने अलग-अलग समय पर इन सभी छह महिलाओं से शादी की थी और हर एक के साथ कुछ वर्षों तक साथ रहा। उनके बच्चे भी हुए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और वन विभाग से मुआवजे की मांग करने लगे।

बताया जा रहा है कि सालिक अपनी अंतिम समय में एक पत्नी और बेटे भागवत टोप्पो के साथ चिमटापानी में रह रहा था। लेकिन बाकी महिलाएं भी पंचायत सरपंच से अपने नाम का पंचनामा बनवाकर सामने आ गई हैं। इससे पूरा गांव चर्चा में है और कई लोग इसे “हास्यास्पद लेकिन गंभीर मामला” बता रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...

महिलाओं को सीएम की बड़ी सौगात, रक्षाबंधन से पहले...

रायपुर। रक्षाबंधन के त्योहार पर छत्तीसगढ़ की महिलाओं को सरकार की ओर से बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी...