मातम में बदली बर्थडे की खुशियां, पुल से टकराई बाइक, युवक-युवती की मौके पर मौत

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बर्थडे पार्टी से लौट रहे तीन युवाओं की बाइक पुल से जा टकराई। इस दर्दनाक हादसे में युवक और युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

बाइक दो टुकड़ों में बंट गई

यह भीषण हादसा शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के सरगांवा गांव के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक, बाइक में एक युवती समेत तीन लोग सवार थे। सभी बर्थडे पार्टी मनाकर लौट रहे थे। तेज रफ्तार में चल रही बाइक अचानक नियंत्रण से बाहर हो गई और पुल की दीवार से जा टकराई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक दो हिस्सों में बंट गई। हादसे के बाद बाइक और उस पर सवार युवक-युवती करीब 20 से 25 मीटर तक घसीटते चले गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

हादसे में देवराज दास और बिंदु बघेल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। एक अन्य युवक घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही शंकरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

नेताओं के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की हाईकोर्ट ने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में सांसदों और विधायकों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों की जुलाई 2026 तक की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट जारी की...

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी...