पत्रकार पर हमला करने वाले दो आरोपी पकड़े गए: मारपीट के बाद हो गए थे फरार…दुर्ग पुलिस ने किया गिरफ्तार

भिलाई। पत्रकार के साथ हुए प्राण घातक हमले में पुलिस ने दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अमलेश्वर थाना प्रभारी गोपाल वैश्य ने बताया कि 3 मार्च को वुड आईलैंड कॉलोनी अमलेश्वर में निवासी रत्नाकर राव शिंदे से मिलने पहुंचे दोस्त कौशल विश्वकर्मा के साथ पत्रकार धीरेंद्र गिरी गोस्वामी की रास्ते में कालोनी के भीतर जाते समय रत्नाकर शिंदे से मुलाकात हुई।

फिर तीनों मिलकर घर जाने लगे। कॉलोनी में मोनू साहू उसके दोस्त भीड़ लगाकर खड़े थे। इस दौरान रत्नाकर उनकी पत्नी रमा शिंदे पत्रकार के दोस्त कौशल सभी वहां से निकले। तभी मोनू साहू आक्रोशित होकर रत्नाकर को कहने लगा कॉलोनी में रहने नहीं दूंगा। इसी बात को लेकर मोनू साहू और अन्य से विवाद हो गया।

मोनू ने रत्नाकर, धीरेन्द्र व कौशल पर प्राणघातक हमला कर दिया। घटना में धीरेन्द्र को गंभीर चोट आई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू को पकड़ लिया गया था। उसके बाद अन्य फरार आरोपी बजरंग चौक अमलेश्वरडीह निवासी जय प्रकाश साहू , दलाल आफिस दीपक धीवर को रविवार को गिरफ्तार किया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...

भिलाई में चाकूबाजी, युवक की मौत, वारदात के बाद...

भिलाई। भिलाई नगर के नेहरू नगर चौक पर शनिवार रात हुई चाकूबाजी की घटना में घायल 26 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान रविवार...

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...