बीजेपी नेता की निर्मम हत्या: सरकारी जमीन पर कब्जे का कर रहे थे विरोध, दबंगों ने की भाजपा नेता को पीट-पीटकर मार डाला

कानपुर। कानपुर देहात में दबंगों ने भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के नेता अंबरेश तिवारी की देर रात पीट-पीटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नेता सरकारी जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे का विरोध करने के लिए मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान घात लगाए दबंगों ने उनके साथ मारपीट कर दी।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एसपी और एडिशनल एसपी भी पहुंच गए। इस संबंध में एडीजी कानपुर जोन भानु भास्कर ने बताया कि चार को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

साथियों के साथ मौके पर पहुंचे अंबरेश तिवारी अचानक हुए हमले से संभल नहीं सके। मौके पर मौजूद निर्माण करा रहे लोगों ने अंबरेश तिवारी की जमकर पिटाई कर दी।

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि उनके साथ गए दोस्त मौके से भाग निकले और परिवारी जनों को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजन ने गंभीर अवस्था में अंबरेश को पुखराया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पूर्व बीजेपी जिलाध्यक्ष के पुत्र थे अंबरेश तिवारी
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अंबरेश तिवारी की मौत की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। मौके पर बड़ी संख्या में समर्थक पहुंच गए। उन्होंने पुलिस चौकी पर जमकर हंगामा काटा और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। जबकि उनके पिता राजेश तिवारी भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष रह चुके हैं।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एडीजे ने कहा कि 4 को गिरफ्तार कर लिया गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हत्या के बाद परिवार में मातम छाया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

BJP की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, छत्तीसगढ़ का दबदबा:...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। इस नई राष्ट्रीय टीम...

MSME समाधान पोर्टल: रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संसद...

नई दिल्ली / रायपुर: एमएसएमई समाधान पोर्टल पर सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लंबित भुगतानों और एमएसईएफसी (MSEFC) में जारी मामलों को लेकर रायपुर...

अनुज शर्मा ट्रोलिंग मामला: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का कड़ा रुख,...

विधायक व पद्मश्री अनुज शर्मा और उनके परिवार के खिलाफ चलाए जा रहे दुष्प्रचार पर हाईकोर्ट सख्त; सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी। बिलासपुर: डिजिटल...