दुर्ग में रोको-टोको महाभियान शुरू: पब्लिक प्लेस में मास्क नहीं पहनने वाले और भीड़ इकट्‌ठा करने वालों को वालंटियर्स करेंगे रोकने-टोकने का काम, कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी

भिलाई। यूनिसेफ़ इंडिया, जिला स्वास्थ्य विभाग एवं स्टारलाइट फाउंडेशन एवं समर्थन एनजीओ के सयुक्त तत्वाधान मे कोविड -19 की जागरूकता को लेकर चलाए जा रहे रोको आउ टोको महाभियान का शुभारंभ आज कलेक्ट्रट मे जिला कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे द्वारा हरी झंडी दिखा कर किया गया।

इस अवसर पर नवनियुक्त जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जे. पी. मेश्राम, डीपीएम पद्माकर शिंदे जिला टीकाकरण अधिकारी, डॉक्टर सीबीएस बंजारे, डॉक्टर दिव्या श्रीवास्तव, वी एस राव, वरिष्ठ नेत्र सहायक अधिकारी,यूनिसेफ़ इंडिया की दुर्ग जिला मोबिलइजेशन कोर्डिनेटर निशा सोनी, स्टारलाइट फाउंडेशन के प्रेसीडेंट प्रतीक ठाकरे, सुधीर वर्मा,समर्थन एनजीओ के जिला समन्वयक खिलेन्द्र कुमार नेगी आदि मौजूद थे।

इस अभियान को साइंस कॉलेज दुर्ग के मास्टर ऑफ़ सोशल वर्क के विद्यार्थी एवं स्टारलाइट फाउंडेशन के वालंटियर्स के सहयोग से किया जा रहा है जो आने वाले एक हफ्ते तक निरंतर जारी रहेगा।

इस अभियान के माध्यम से वालंटियर्स द्वारा विब्भीन भीड़ – भाड़ वाले इलाकों मे जाकर नुक्कड़ नाटक आदि माध्यमो से लोगों को कोरोना से बचाव के उपाय, वैक्सीन का महत्व आदि बताया जा रहा है एवं उनके द्वारा मास्क नहीं पहनने वाले व्यक्तियों को मास्क, सानिटाईज़र का वितरण भी किया जा रहा है।

आज इस कड़ी मे वालंटियर्स द्वारा इंदिरा मार्किट सब्ज़ी मंडी मे जन – जागरूकता अभियान चलाया गया। जिला स्वास्थ्य अधिकारी न इस अभियान की सरहाना की एवं पुरा सहयोग देने की बात कही है |

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...