सुधीर सक्सेना होंगे नए DGP, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

भोपाल। मध्य प्रदेश के 31वें डीजीपी के रूप में आज सुधीर कुमार सक्सेना के आदेश जारी हो गए हैं। वे दोपहर में पुलिस मुख्यालय में निवृत हो रहे डीजीपी विवेक जौहरी से प्रभार लेंगे। शाम को जौहरी को समारोहपूर्वक विदाई दी जाएगी।

मध्य प्रदेश कैडर के 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी सुधीर कुमार सक्सेना के डीजीपी बनाए जाने के आदेश आज सुबह जारी हुए। सक्सेना को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापसी के लिए दो दिन पहले केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश को उनकी सेवाएं सौंपने के आदेश जारी कर दिए थे। आज दोपहर करीब साढ़े तीन बजे सक्सेना कार्यभार ग्रहण करेंगे। आज सुबह वे दिल्ली से भोपाल आ चुके हैं। शाम को निवृत हो रहे डीजीपी विवेक जौहरी का विदाई समारोह भी है जो मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में होगा। इसमें जौहरी के वाहन को रस्से से वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा खींचकर समारोहस्थल से निकालकर उन्हें विदा किया जाएगा।

31वें डीजीपी होंगे सक्सेना
सुधीर कुमार सक्सेना 1987 बैच के वरिष्ठतम अधिकारी हैं जो अभी तक केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सचिव सुरक्षा के रूप में पदस्थ थे। उनके पूर्व अब तक प्रदेश को 30 डीजीपी मिल चुके हैं जिनमें से बीके मुखर्जी, एम नटराजन और आरपी शर्मा को दो-दो बार मौका मिला था। इस तरह सक्सेना 28वें अधिकारी होंगे जिन्हें डीजीपी बनने का मौका मिल रहा है। राजेंद्र कुमार कार्यकारी डीजीपी रहे थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षा ही भारतीय मुस्लिम समाज की प्रगति का एकमात्र...

नई दिल्ली। मानव इतिहास इस सच्चाई का गवाह है कि जिस समाज ने शिक्षा और ज्ञान को अपनाया, वही समाज तरक्की और सम्मान के...

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...

MP में दर्दनाक हादसा: जांजगीर के परिवार की 3...

जांजगीर-चांपा / इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में रोजी-रोटी की तलाश में गए छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के एक परिवार पर दुखों का पहाड़...

शिक्षा ही भारतीय मुस्लिम समाज की प्रगति का एकमात्र...

नई दिल्ली। भारत में मुसलमान दूसरा सबसे बड़ा धार्मिक और सामाजिक समूह है, लेकिन यदि साक्षरता दर, उच्च शिक्षा, रोजगार और अन्य सामाजिक-आर्थिक संकेतकों...