बड़ी खबर: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, पोलित ब्यूरो मेंबर सोनू ने 60 नक्सलियों के साथ किया सरेंडर

बस्तर। नक्सलवाद के खिलाफ एक बार फिर सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है. गढ़चिरौली में पुलिस के सामने पहली बार पोलित ब्यूरो मेंबर सोनू दादा उर्फ़ भूपति ने 60 सदस्यों के साथ सरेंडर किया है.

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सोनू दादा उर्फ़ भूपति ने सरकार के समक्ष हथियार समेत सरेंडर करने की बात कही थी. सोनू दादा के बयान के बाद नक्सलियों में आपसी फाड़ देखी गई थी.

सोनू ने जारी किया था लेटर
बता दें कि पोलित ब्यूरो मेंबर सोनू दादा उर्फ़ भूपति ने पत्र जारी कर शांति वार्ता की बात कही थी. साथ ही हथियार छोड़कर भविष्य में देश की राजनैतिक पार्टियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने की बात भी कही थी.

कौन हैं नक्सली सोनू उर्फ अभय?
नक्सलियों की ओर से लेटर जारी करने वाला केंद्रीय कमेटी का मोल्लोजुला वेणुगोपाल उर्फ अभय उर्फ भूपति खुखांर नक्सली है. जो देवजी के साथ नक्सलियों के महासचिव पद का दावेदार है. इसे नक्सलियों का सबसे बड़ा रणनीतिकार के तौर पर भी जाना जाता है. वहीं 64 साल के अभय उर्फ भूपति को नक्सली संगठन की कमान मिल सकती थी.

खूंखार नक्सली किशनजी का है छोटा भाई
करीमनगर, तेलंगाना का रहने वाला सोनू उर्फ अभय पोलित ब्यूरो सदस्य, सेंट्रल कमिटी सदस्य और केंद्रीय प्रवक्ता के पद पर रहा है. इतना ही नहीं, ये खुंखार नक्सली किशनजी का छोटा भाई और नक्सलियों की सीसी मेंबर रही सुजाता का देवर है. अभय शीर्ष नक्सल पद पोलित ब्यूरो सदस्य है. जिस पर ढाई करोड़ से ज्यादा का इनाम है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, युवती की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिरहसौद थाना क्षेत्र में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सेडीखेड़ी इलाके में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर...

बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बाल श्रम के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार देर शाम...

नौकरी लगाने के नाम पर 30 लाख की ठगी,...

कोंडागांव/फरसगांव। पुलिस विभाग में बस्तर फाइटर और जिला बल में आरक्षक के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये...

1.21 करोड़ की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल...

रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत कोड़ातराई में पीएम...