Rungta College में वर्चुअल लैब पर प्रशिक्षण कार्यशाला, प्राचार्य ने कहा – नवाचार और प्रायोगिक शिक्षा की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा कार्यक्रम

भिलाई। RSR Rungta College of Engineering & Technology में वर्चुअल लैब पर एक दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल आयोजन हुआ, जिसका संचालन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रुड़की ने किया। कॉलेज के सभी संकाय सदस्यों ने इस कार्यशाला में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अभिनव पहल का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को वर्चुअल लैब की कार्यप्रणाली, उसकी शैक्षणिक उपयोगिता और भविष्य की संभावनाओं से परिचित कराना था, ताकि विद्यार्थी आने वाले समय में उन्नत तकनीक आधारित प्रयोगात्मक शिक्षा का लाभ प्राप्त कर सकें।

वर्चुअल लैब की विशेषताओं में विद्यार्थियों के लिए रिमोट-एक्सेस सुविधा, सिमुलेशन आधारित प्रयोग, लगभग 1000 प्रयोग जो इंजीनियरिंग एवं विज्ञान के 9 प्रमुख विषयों से संबंधित हैं और AICTE व UGC पाठ्यक्रमों से संबद्ध हैं। एक संपूर्ण लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम जिसमें वेब संसाधन, वीडियो लेक्चर, एनीमेटेड डेमोंस्ट्रेशन तथा सेल्फ-इवैल्यूएशन टूल्स शामिल हैं, उल्लेखनीय हैं। कार्यशाला का संयोजन परिनीता झा (नोडल ऑफिसर, IIT रुड़की) के नेतृत्व में हुआ, जिन्होंने वर्चुअल लैब के महत्व पर विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन दिया।

इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. मनीष वर्मा ने इसे संस्था और विद्यार्थियों के लिए ऐतिहासिक पहल बताया और कहा कि यह नवाचार एवं प्रायोगिक शिक्षा की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा। कार्यशाला का उद्घाटन डॉ. श्रीकांत बुर्जे (निदेशक अकादमिक) एवं डॉ. मोहम्मद शाजिद अंसारी (निदेशक प्रशासन) ने किया। निदेशक डॉ. साकेत रुँगटा और चेयरमैन संजय रुँगटा ने भी अपनी शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि बहुत कम संस्थानों को IIT रुड़की से सीधे जुड़ने का अवसर मिलता है और यह RSR Rungta College के लिए गर्व का क्षण है।

सभी गणमान्य अतिथियों ने प्राचार्या डॉ. मनीष वर्मा की इस दूरदर्शी पहल की सराहना की और परिनीता झा के सतत प्रयासों की प्रशंसा की। इस अवसर पर IIT रुड़की से प्रो. आर. एस. आनंद और श्री चेतन सर ने भी कॉलेज को बधाई दी और इस प्रयास को आगे बढ़ाने की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। संस्थान ने घोषणा की कि यह पहल भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी और निकट भविष्य में IIT रुड़की के विशेषज्ञ दल भिलाई आकर विद्यार्थियों के लिए और भी प्रयोगशालाएँ स्थापित करेंगे, जिससे RSR Rungta College नवाचार और तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में ‘भीम का मैंगो’ आइस कैंडी की बिक्री...

दुर्ग। जिले में बिकने वाली 'भीम का मैंगो' (ग्रीन कलर) आइस कैंडी के एक बैच की बिक्री पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तत्काल प्रभाव...

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

महासमुंद में मिले हीरे : सीएम साय ने कहा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...