ढाबे की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, घंटे के हिसाब से किया जाता था चार्ज; अंदर बना रखा था छोटा -छोटा कैबिन, 8 पुरुष, 7 युवतियां गिरफ्तार

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के इंदौर में पुलिस ने ढाबे की आड़ में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का भंड़ाफोड किया है. दरअसल पुलिस ने बाणगंगा में एक ढाबे में छापेमारी कर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है. इस कार्रवाई में पुलिस ने मौके से 8 पुरुष और 7 कॉलगर्ल को गिरफ्तार किया है साथ ही पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी धाराओं में कार्रवाई कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

इंदौर क्राइम ब्रांच को पिछले कई दिनों से मुखबिर द्वारा सूचना मिल रही थी की बाणगंगा थाना क्षेत्र के बरौली टोल नाके के पास राजपुताना ढाबे पर भोजन के साथ-साथ ही देह व्यापार भी चलाया जा रहा है जिसकी सूचना पर इंदौर क्राइम ब्रांच ने दबिश देकर कार्रवाई को अंजाम दिया.

ढाबे के अंदर चल रहा था देह व्यापार

ढाबा मालिक ने देह व्यापार के इस धंधे के लिए ढाबे के पीछे की तरफ छोटे-छोटे कमरे बना रखे थे. जहां अवैध गतिविधियां चलती रहती थीं. कॉलगर्ल खुद यहां ग्राहक लेकर आती थी. यहां बने केबिन की घंटों के हिसाब से मोटी राशि वसूली जाती थी. पुलिस ने पड़ताल की तो खुलासा हुआ कि यह जगह लम्बे समय से अनैतिक गतिविधि के लिए बदनाम थी.

पुलिस पहले भी कई बार यहां छापा मार चुकी है. लेकिन ढ़ाबा मालिक ने यहां सीसीटीवी कैमरे लगवा रखे थे. केबिन में पीछे के रास्ते दरवाजा बनाया था. इसलिए पुलिस के पहुंचते ही वो पीछे के दरवाजे से कॉल गर्ल्स और ग्राहकों को यहां से भगा देता था.

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की कारवाई

पुलिस ने बताया कि राजपूताना होटल में अवैध रूप से जिस्मफरोशी का धंधा संचालित हो रहा था. मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच ने यहां छापा मारा था. कार्रवाई के दौरान पाया कि ढ़ाबे के अंदर केबिन नुमा कमरे बना रखे थे. जहां युवक-युवतियां आपत्तिजनक गतिविधियों में लिप्त रहते थे.

मौके से सात युवतियों और आठ युवकों को आपत्तिजनक अवस्था में गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार किए गए युवकों में होटल संचालक बाला उर्फ बालू सिंह चौहान पिता भुवान सिंह निवासी मारुति नगर इंदौर भी शामिल है जो जिस्मफरोशी के कारोबार को संचालित करवाता था.

पुलिस ने इन लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने लोकेश यादव निवासी भोपाल, अजय उर्फ गोलू निवासी मानव चौक सांवेर, राजेश पिता धन्नालाल साहू निवासी मूसाखेडी मयूर नगर, आदर्श मराठा पिता मधुकर मराठा निवासी कुशवाह नगर, विक्की उर्फ रोहित पिता मदनलाल जायसवाल निवासी इंदौर, शुभम राठौर पिता गोरेलाल राठौर निवासी कुशवाह नगर, गोलू कुशवाह निवासी मुखर्जी नगर इंदौर को गिरफ्तार किया गया है.

पूछताछ में बालू सिंह चौहान ने बताया की राजपूताना होटल को लोटस पार्क कॉलोनाइजर श्याम ठाकुर से किराये पर लेकर देह व्यापार का संचालन करवाता था. ग्राहकों से युवतियां पसंद करवाकर एक हजार से तीन हजार के बीच रुपये लेकर होटल में रूम उपलब्ध कराता और उसका एक हिस्सा युवती को देता था.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तिफरा मंडी में भाजपा पार्षद से भिड़ा दूसरा पक्ष...

बिलासपुर। तिफरा स्थित थोक फल-सब्जी मंडी में भाजपा पार्षद बंधु मौर्य और दूसरे पक्ष के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला गाली-गलौज...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

53 लाख की उठाईगिरी का पर्दाफाश, दो शातिर आरोपी...

Raipur Crime News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कटोरा तालाब स्थित संत कंवर राम चौक के पास कपड़ा व्यवसायी से हुई 53 लाख रुपये...

खदान की गाड़ियों में लगाई आग : मौके पर...

भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले के लौह खदान क्षेत्र में तीन वाहनों को आग के हवाले करने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के...