सांसद भोजराज नाग का अजीबो-गरीब बयान, कहा – फोन नहीं उठाने वाले अधिकारियों के नाम से नींबू काटूंगा…

कांकेर। हमेशा अपने विवादित बयानों से सुर्खियों में रहने वाले कांकेर सांसद भोजराज नाग का एक और अजीबोगरीब बयान सामने आया है. बिरसामुंडा की 150 वीं जयंती पर सांसद भोजराज नाग ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की थी. ये प्रेस कॉन्फ्रेंस जिला भाजपा कार्यालय पर आयोजित हुई थी. इस दौरान उन्होंने फोन ना उठाने वाले अधिकारियों के नाम से नींबू काटने की बात कह दी.

कांकेर सांसद भोजराज नाग गुरुवार को धमतरी पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. सांसद से जब पूछा गया कि अवैध खनन को लेकर अधिकारी पत्रकारों का फोन नहीं उठाते, तो उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दे डाली.

सांसद ने कहा, ‘कौन-कौन अधिकारी हैं. बताइए मैं अधिकारियों के लिए नींबू काटूंगा.’ एक साल पहले भी उनका इसी तरह का बयान आया था. तब भोजराज नाग ने कहा था कि जो भी अधिकारी काम नहीं करने की मानसिकता रखते हैं. वो इसे त्याग दें नहीं तो नींबू काटकर भूत उतार दूंगा.’

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अवैध प्लाटिंग पर विधायक रिकेश सेन का बड़ा प्रहार...

भिलाई नगर। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन की अवैध प्लाटिंग के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम का बड़ा असर देखने को...

अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत...

धमतरी। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब पीड़ित पक्ष के चम्पा लाल साहू ने जहर सेवन कर लिया।...

पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ेगा जशपुर : सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा नई रेल लाइन परियोजना को केंद्र सरकार द्वारा विशेष रेल परियोजना के रूप में अधिसूचित किए जाने...

सदगुरु कबीर आश्रम में मिली 300 वर्ष पुरानी ज्ञान...

बलौदाबाजार। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के निर्देशन में संचालित ज्ञानभारतम राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के तहत विकासखंड सिमगा स्थित कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा के...