दुर्ग यूनिवर्सिटी के छात्र अब भी चाहते हैं ऑनलाइन एग्जाम: NSUI के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया यूनिवर्सिटी का घेराव

भिलाई। दुर्ग यूनिवर्सिटी के छात्र अब भी चाहते हैं कि उन्हें ऑनलाइन एग्जाम का मौका दिया जाए। इसके लिए छात्र काफी आक्रोशित हैं। हर मोर्चे पर विरोध कर रहे हैं। आज एक बार फिर दुर्ग यूनिवर्सिटी के छात्र सड़क पर आ गए।

सड़क के साथ-साथ यूनिवर्सिटी का घेराव करने पहुंच गए। आज एनएसयूआई के छात्र नेताओं ने धरना दिया। जमकर नारेबाजी की और यूनिवर्सिटी प्रबंधन के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया।

एनएसयूआई के प्रदेश सचिव और साइंस कॉलेज अध्यक्ष आदित्य नारंग व एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश सह-सचिव आकाश कन्नौजिया ने बताया कि कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए वर्ष 2021 व 22 में विश्वविद्यालय व उससे सबंद्ध सभी महाविद्यालयों में परीक्षा को ऑनलाइन कराए जाने की मांग की जा रही है।

इसी को लेकर एनएसयूआई के छात्रों द्वारा सोमवार को हेमचन्द यूनिवर्सिटी दुर्ग का घेराव किया गया। कोरोना का संक्रमण अभी पूरी तरह से कम नहीं हुआ है। इसके चलते विश्वविद्यालय ने साल भार ऑनलाइन पढ़ाई करवाई है।

ऑनलाइन पढ़ाई होने से टीचर्स और स्टूडेट्स सभी को कठिनाइयों के बीच अपना कोर्स पूरा करना पड़ा है। इसे देखते हुए वर्ष 2021 व 22 में महाविद्यालयों में होने वाली समस्त परीक्षाओं को भी ऑनलाइन पद्धति से कराया जाना चाहिए।

इसी मांग को लेकर सोमवार को एनएसयूआई के छात्र छात्राओं के द्वारा दुर्ग हेमचंद विश्वविद्यालय का घेराव किया गया। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार से मांग की है कि कोरोना संक्रमण पूरी तरह से अभी गया नहीं है ऐसे में छात्र सैनिटाइजर व मास्क का उपयोग अनिवार्य रूप से नहीं कर पाएंगे।

इसे देखते हुए राज्य सरकार महाविद्यालय की समस्त परीक्षाओं को ऑनलाइन पद्धति से ले। ज्ञापन लेते हुए विश्वविद्यालय की कुलपित अरुणा पल्टा ने उनके ज्ञापन को सरकार को भेजने की बात कही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG – शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 28...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्यभर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 28 अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापनाओं के आदेश...

रुंगटा डेंटल कॉलेज भिलाई के छात्रों का जलवा: आयुष...

भिलाई: रायपुर में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल हेल्थ साइंस एंड आयुष यूनिवर्सिटी के चौथे वार्षिक दीक्षांत समारोह में रुंगटा कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज...

जेईई एडवांस्ड 2026: मैत्री विद्या निकेतन के अथर्व ठाकुर...

भिलाई। जेईई एडवांस्ड 2026 के नतीजों में मैत्री विद्या निकेतन के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता को साबित करते हुए विद्यालय...

आयुष यूनिवर्सिटी के MDS नतीजों में रूंगटा डेंटल कॉलेज...

भिलाई। आयुष हेल्थ साइंसेस यूनिवर्सिटी द्वारा घोषित एम.डी.एस. (MDS) पार्ट-2 के नतीजों में रूंगटा कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज एंड रिसर्च (RCDSR) के छात्रों ने...