अब तूहर टोकन ऐप 24×7 उपलब्ध, छत्तीसगढ़ में धान खरीदी होगी आसान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी अब और भी आसान होने वाली है. राज्य सरकार ने इस प्रक्रिया को और अधिक सरल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. इसके तहत अब तूहर टोकन ऐप को 24×7 उपलब्ध कर दिया गया है. यानी अब टोकन काटने के लिए किसी निर्धारित समय की बाध्यता नहीं होगी. प्रदेश के किसान दिन से रात किसी भी समय टोकन बुक कर सकेंगे. इस नई व्यवस्था से प्रदेश के किसानों को अधिक सुविधा मिलेगी.

किसानों को समय सीमा से राहत
राज्‍य सरकार के इस फैसले के तहत अब किसान 13 जनवरी तक आगामी 20 दिनों के लिए टोकन प्राप्त कर सकेंगे. जिससे किसानों को धान विक्रय की योजना बनाने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा और टोकन कटाने के दौरान होने वाली भीड़ व तकनीकी दबाव की समस्या से भी राहत मिलेगी.

31 जनवरी तक तूहर टोकन उपलब्‍ध
इतना ही नहीं सरकार ने 2 एकड़ और 2 एकड़ से कम रकबा वाले किसानों को बड़ी राहत दी है. ऐसे किसान अब 31 जनवरी तक तूहर टोकन ऐप के माध्यम से टोकन ले सकेंगे. सीएम साय के निर्देश पर लघु किसानों के लिए यह अतिरिक्त सुविधा प्रदान की गई है.

वहीं टोकन प्रत्येक सहकारी समिति को आबंटित सीमा के भीतर ही जारी किए जाएंगे. इसके लिए किसानों से अपील की गई है कि वे समय रहते तूहर टोकन ऐप से टोकन प्राप्त करें ताकि वो किसी किसी भी असुविधा से बच सकें.

किसानों की सुविधा सरकार की प्राथमिकता
सीएम साय ने कहा कि किसानों की सुविधा और पारदर्शी व्यवस्था सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. तूहर टोकन ऐप को 24×7 खोलने और समय की बाध्यता समाप्त करने का निर्णय इसी सोच का परिणाम है. इससे किसान बिना किसी दबाव के अपनी सुविधा अनुसार टोकन बुक कर सकेंगे. 2 एकड़ एवं 2 एकड़ से कम रकबा वाले किसानों के लिए टोकन की अवधि बढ़ाना किसानों को वास्तविक राहत देगा. राज्य सरकार किसान हित में हर संभव कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी लगाने के नाम पर 30 लाख की ठगी,...

कोंडागांव/फरसगांव। पुलिस विभाग में बस्तर फाइटर और जिला बल में आरक्षक के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये...

1.21 करोड़ की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल...

रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत कोड़ातराई में पीएम...

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...