दुर्ग में दुष्कर्म के आरोप में कपड़ा व्यापारी गिरफ्तार: 4 साल तक युवती के साथ लिवइन में रहने के बाद व्यापारी ने दिया धोखा… शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक कपड़ा व्यापारी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती ने व्यापारी के खिलाफ आरोप लगाया है कि वह दोनों 4 सालों तक लिवइन रिलेशनशिप रहा। इस दौरान आरोपी ने युवती का कई बार शारीरिक शोषण किया। बाद में जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने मना कर दिया। दुर्ग पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भास्कर में प्रकाशित खबर के मुताबिक कोतवाली टीआई भूषण एक्का ने बताया कि तकियापार निवासी कपड़ा व्यापारी शाजिद खान (24 साल) की 23 वर्षीय युवती से सोशल मीडिया के माध्यम से पहचान हुई थी। इसेक बाद दोनों की फोन पर बात होने लगी। आरोपी ने उसे अपने प्रेमजाल में ऐसा फंसाया कि उसके शादी के झूठे प्रलोभन में युवती आ गई और अपने परिवार को को छोड़कर उसके साथ लिवइन में रहने लगी। चार सालों तक दोनों एक साथ रहे। इस दौरान आरोपी युवती का शारीरिक शोषण करता रहा।

जब युवती को लगा कि कई साल बीत गई हैं और शाजिद शादी करने की बात कहने पर टाल मटोल कर रहा है तो उसने शादी के लिए दबाव बनाना शुरू किया। इस पर उसने शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद युवती दुर्ग कोतवाली थाने पहुंची। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376(2)(एन), 506 के तहत जुर्म दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...

भिलाई में चाकूबाजी, युवक की मौत, वारदात के बाद...

भिलाई। भिलाई नगर के नेहरू नगर चौक पर शनिवार रात हुई चाकूबाजी की घटना में घायल 26 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान रविवार...

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...