CG News : कांग्रेसी नेता विनोद तिवारी को जेल, दो साल पुराने मामले में पहुंचा था कोर्ट

रायपुर। कांग्रेसी नेता विनोद तिवारी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया। तिवारी दो वर्ष पुराने एक राजनीतिक मामले में गैर-जमानती धाराओं के तहत दर्ज प्रकरण में जमानत के लिए रायपुर न्यायालय पहुंचे थे। न्यायालय में सुनवाई के दौरान उनकी जमानत याचिका पर विचार किया गया, इसके बाद कोर्ट ने न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दे दिया।

बताया जा रहा है कि यह मामला दो साल पहले हुए एक राजनीतिक प्रदर्शन से जुड़ा है, जिसमें कानून व्यवस्था भंग करने और प्रशासनिक आदेशों की अवहेलना के आरोप लगे थे। इसी प्रकरण में तिवारी के खिलाफ गैर-जमानती धाराएं लागू की गई थीं। अदालत में पेशी के दौरान उन्हें हिरासत में लेकर केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया। वहीं कांग्रेस नेताओं ने इसे राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित कार्रवाई बताया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG का ‘साइको सीरियल किलर’: शराब में सुहागा मिलाकर...

CG बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।...

भिलाई में चाकूबाजी, बदमाशों ने युवक की गर्दन पर...

दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदा नगर कैंप-1 में देर रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार,...

बांध में नाव पलटने से बड़ा हादसा, मछली पकड़ने...

सूरजपुर। जिले के करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा इलाके में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। बांध में मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों...

CG News : शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, DEO...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक शिक्षक और शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा...