ब्रेकिंग: CAF जवान की अगवा कर हत्या: नक्सलियों ने CAF जवान की हत्या कर लाश सड़क पर फेकी… पर्चे में लिखा- ग्रामीणों से लूटपाट की दी सजा

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां नक्सलियों ने एक बार फिर दहशत फैलाने के लिए CAF के जवान को अगवा कर उसकी हत्या करने के बाद लाश सड़क पर फेक दी है। घटनास्थल पर नक्सलियों ने पर्चा भी फेका है, वही घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पार्टी मौके पर पहुंच गयी है।

जानकारी के मुताबिक, बीजापुर जिले के धनोरा गांव का रहने वाला युवक अर्जुन कुडियम CAF 22वीं बटालियन में पदस्थ था। जवान पिछले कई दिनों से बीमार चल रहा था। 1 महीने पहले छुट्टी में अपने घर आया था। घर पर ही रहकर इलाज करवा रहा था। लेकिन माओवादियों ने जवान का अपहरण कर लिया था। अपहरण कब और कहां से किया गया फिलहाल इसकी जानकारी पुलिस के पास भी नहीं है।

शुक्रवार की सुबह माओवादियों ने जवान की हत्या कर शव को गंगालूर इलाके में सड़क पर फेंक दिया है। वहीं पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है।

बीजापुर SP कमलोचन कश्यप ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। इधर शव के पास मिले पर्चे में गांगलूर एरिया कमेटी ने हत्या की जिम्मेदारी ली है। माओवादियों ने कहा कि ग्रामीणों के ऊपर अत्याचार करना, संपत्ति लूटना जैसे काम किया करता था इस लिए सजा दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...