पुलिस लाइन में महिला हेड कांस्टेबल की हत्या… पति का शव भी फांसी पर लटका मिला… 11 साल का बेटा गया था एग्जाम देने, जांच में जुटी पुलिस

हरियाणा। हरियाणा के फरीदाबाद में महिला हेड कॉन्स्टेबल और उसके पति का शव मिलने से सनसनी मच गई. दोनों सेक्टर-31 स्थित पुलिस लाइन में मृत पाए गए. पुलिस ने दोनों के शव को जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार, हेड कॉन्स्टेबल सरोज अपने परिवार के साथ पिछले काफी दिनों से पुलिस लाइन स्थित आवास में रह रही थीं. बतौर हेड कॉन्स्टेबल वह एनआईटी थाने में तैनात थीं.

बलवंत सिंह (SHO सेक्टर-31) ने बताया, पुलिस लाइन में रह रही महिला हेड कॉन्स्टेबल सरोज की हत्या और उसके पति का फांसी के फंदे से झूलता हुआ शव मिला. पुलिस मामले की जांच में जुटी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद हत्या के कारणों का खुलासा होगा.

पुलिस लाइन रह रही महिला हेड कांस्टेबल सरोज की हत्या
पुलिस की मानें तो महिला हेड कॉन्स्टेबल के परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी, जिसके खिलाफ भी शिकायत पुलिस में देंगे, उनके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी. बताया जा रहा है सरोज का एक बेटा 11 साल है. सरोज की हत्या के दिन वह अपने एग्जाम देने के लिए गया हुआ था. लौटने पर बच्चे ने पाया कि उसके माता-पिता इस दुनिया में नहीं रहे.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : भाई को बंधक बनाकर युवती से...

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है...

CG News : लिफ्ट देने के बहाने आदिवासी महिला...

खैरागढ़। साल्हेवारा थाना क्षेत्र से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक आदिवासी महिला को लिफ्ट देने के बहाने उससे छेड़छाड़...

CG News: नायब तहसीलदार पर दुष्कर्म का आरोप, रायपुर...

सूरजपुर | जिले में पदस्थ एक नायब तहसीलदार पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार, लटोरी क्षेत्र में पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेंद्र दिवाकर के...

CG Crime : पति-पत्नी की हत्या कर श्मशान में...

गरियाबंद। जिले के शोभा थाना क्षेत्र के ग्राम गरीबा से एक दिल दहला देने वाला दोहरे हत्याकांड का मामला सामने आया है। पुरानी रंजिश के...