जंबूरी विवाद के बीच युवा कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, पैसों से भरा प्रतीकात्मक बैग लेकर पहुंचे सभा स्थल, सरकार पर साधा निशाना

बालोद। जंबूरी कार्यक्रम से जुड़े कथित घोटालों और अनियमितताओं को लेकर मंगलवार को बालोद जिला युवा कांग्रेस ने अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत बोकडे के नेतृत्व में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता जिला शिक्षा विभाग कार्यालय और जंबूरी सभा स्थल पहुँचे, जहाँ उन्होंने नोटों से भरा प्रतीकात्मक बैग जमा कराकर विरोध दर्ज कराया।

युवा कांग्रेस का आरोप है कि जंबूरी आयोजन में बिना टेंडर प्रक्रिया अपनाए नियमों को दरकिनार कर चहेते ठेकेदारों को काम सौंपा गया। संगठन का दावा है कि इस पूरे आयोजन में करोड़ों रुपये के घोटाले हुए हैं, जिनकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

प्रदर्शन के दौरान जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत बोकडे ने कहा कि,
“जिस तरह से जंबूरी आयोजन में नियमों की अनदेखी की गई और बिना पारदर्शिता के काम दिए गए, वह बेहद गंभीर मामला है। यह सब भाजपा सरकार में ही संभव है, जहाँ कमीशनखोरी और अधिकारियों की मिलीभगत की बात सामने आती है।”

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला शिक्षा विभाग कार्यालय में प्रतीकात्मक रूप से नोटों से भरा बैग जमा कर यह संदेश देने की कोशिश की कि जंबूरी आयोजन में जनता के पैसे का दुरुपयोग हुआ है। इस दौरान उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...

CG में किन्नर तन्नू खान की संदिग्ध हत्या से...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जॉकी गांव में एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई...

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

तीन राज्यों में कोरोना की दस्तक, बिहार में बुजुर्ग...

भागलपुर। आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। भागलपुर जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग...