भिलाई के तेज तर्रार युवा नेता जुल्फिकार को बिलासपुर का जिम्मा; युवा कांग्रेस के बनाए गए प्रभारी…विधायक देवेंद्र यादव के करीबी हैं जुल्फि…

बिलासपुर। यूथ कांग्रेस संगठन में अहम जिम्मेदारी निभा चुके जुल्फिकार सिद्दीकी को एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन ने उन्हें यूथ कांग्रेस बिलासपुर जिले का प्रभारी नियुक्त किया है। बिलासपुर से लोकसभा लड़ने वाले देवेंद्र यादव ने अपने सबसे खास को बिलासपुर का प्रभारी बनवाया है।

इससे पहले सिद्दीकी धमतरी और बालोद जिलों में प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं, जहां उनके कार्यकाल को संगठनात्मक मजबूती और सक्रियता के लिए सराहा गया।

सिद्दीकी को नई जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। संगठन के वरिष्ठ नेताओं ने विश्वास जताया है कि सिद्दीकी अपने अनुभव और नेतृत्व क्षमता से बिलासपुर में यूथ कांग्रेस को और अधिक मजबूत करेंगे।

सिद्दीकी की नियुक्ति को युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने और संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। बता दें कि भिलाई में यूथ कांग्रेस की सक्रिय राजनीति के साथ-साथ सेवा कार्य में जुल्फी नेक कार्य करते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...