सड़क हादसे में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की मौत: काम खत्म कर घर लौट रही थी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता… बीच रास्ते अनियंत्रित ट्रेलर ने स्कूटी को मार दी ठोकर… मौके पर ही हो गई मौत

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में आज दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। हादसे में महिला आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की मौत हो गई, वहीं एक अन्य महिला की हालत बेहद नाजुक है। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बलौदाबाजार के बिलाईगढ़ इलाके की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक महिला आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सेंटर से काम खत्म करने के बाद वापस लौट रही थी। उनके साथ स्कूटी पर एक अन्य महिला भी सवार थी, जैसे ही स्कूटी सवार आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बिलाईगढ़ के टूण्डरी गांव के पास पहुंची, एक अनियंत्रित ट्रेलर ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।

इस घटना में महिला आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दूसरी महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घटना के तत्काल बाद घायल महिला को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, वहीं बिलाईगढ़ पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची।

फिलहाल सड़क के दोनों और लंबी जाम लगी है। स्थानीय लोग प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं। कुछ ग्रामीणों का यह कहना है कि यहां आए दिन ट्रक अनियंत्रित होकर चलते हैं जिसकी वजह से हादसा होता रहता है। महिला के शव की पोस्टमार्टम की तैयारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नाबालिग छात्रा के साथ उपसरपंच ने किया दुष्कर्म, परिजनों...

सरगुजा। जिले में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गांव के एक उपसरपंच ने वारदात को अंजाम दिया है। इतना...

रायपुर में सनसनी: महिला थाना के पास मिला युवक...

रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला थाने के पास सड़क किनारे एक युवक...

दुर्ग में महिला की हत्या, जबरन संबंध बनाने का...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक मजदूर महिला की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलगांव थाना क्षेत्र में हुई इस...

पिता ने की बेटे की हत्या, शराबखोरी और रोजाना...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के कुशमुली गांव में रिश्तों को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पिता...