आज फिर से BSP के खिलाफ प्रदर्शन: प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए NSUI और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता करेंगे घेराव…इस बार नहीं है कॉलेज वाला मुद्दा

भिलाई। बीएसपी प्रबंधन के खिलाफ आज फिर से आंदोलन होगा। जमकर नारेबाजी होगी और जमकर बवाल भी। दरअसल, एनएसयूआई और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन का ऐलान किया है। इस बार कॉलेज वाला मुद्दा नहीं है। उससे हटकर कुछ जनहित के मुद्दों का दावा कांग्रेस के इस युवा संगठन की ओर से किया गया है।

युवा कांग्रेस की ओर से प्रेस रिलीज जारी किया गया है। जिसमें बताया गया है कि, लोगों के स्वास्थ्य सुविधाओं की जरूरतें लगातार बढ़ती जा रही है, लेकिन भिलाई टाउनशिप में संयंत्र प्रबंधन के द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं में लगातार कटौती कर रहा है। स्वास्थ्य केंद्रों को बंद किया जा रहा है। इससे संयंत्र कर्मचारियों तथा उनके परिजनों में भारी नाराजगी है।

यहां एनएसयूआई तथा युवा कांग्रेस ने भी इस मुद्दे पर सेल प्रबंधन के खिलाफ भारी नाराजगी दिखाई है और उसके द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं में कटौती के विरोध में भिलाई टाउनशिप प्रशासन का 23 फरवरी को जमकर प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन में पूरे जिले भर से युवा कांग्रेस तथा एनएसयूआई के कार्यकर्ता शामिल होंगे ।

प्रेस रिलीज में यह भी बताया गया है कि, इस प्रदर्शन का नेतृत्व राधिका नगर के पार्षद आदित्य सिंह करेंगे। पार्षद आदित्य ने बताया कि टाउनशिप में संयंत्र प्रबंधन के द्वारा तमाम सुविधाओं में लगातार कटौती की जा रही है। इसी कड़ी में स्वास्थ्य सुविधाओं को भी बहुत सीमित कर दिया गया है तथा इसे आगे भी लगातार कम किया जा रहा है।

विभिन्न सेक्टरों में स्थित स्वास्थ्य केंद्रों को बंद कर दिया गया है और अभी भी जानकारी मिल रही है कि कई स्वास्थ्य केंद्र को बंद करने की तैयारी की जा रही है।

वहीं जो स्वास्थ्य केंद्र खुले हैं उनमें चिकित्सकों की कमी कर दी गई है। इन स्वास्थ्य केंद्रों में पर्याप्त दवाइयां भी उपलब्ध नहीं रहती और संयंत्र के मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ता है। सेक्टर में स्थित स्वास्थ्य केंद्रों को बंद कर दिए जाने के फलस्वरूप मुख्य चिकित्सालय सेक्टर-9 में मरीजों की भीड़ बढ़ती जा रही है।

वहां भीड़ बढ़ जाने से मरीजों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि इन दिक्कतों की और संयंत्र प्रबंधन का कई बार ध्यान आकर्षित कराया गया है लेकिन संयंत्र प्रबंधन इन समस्याओं के निराकरण के लिए उदासीन बना हुआ है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान कोविड-19 के कठिन संकट के दौर में लोगों की स्वास्थ्य सुविधाओं की जरूरतें बढ़ गई। स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के वजह से ही बड़ी संख्या में संयंत्र कर्मचारियों की भी कोरोना के संक्रमण से मौत हो गई। कोरोना से संक्रमित हो जाने के बाद संयंत्र कर्मचारियों को समुचित स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिली।

उन्होंने कहा कि वही संयंत्र के बड़ी संख्या में कर्मचारी ब्लड प्रेशर, शुगर जैसी बीमारियों से पीड़ित है। इन्हें प्रत्येक महीने दवाई के लिए अस्पताल जाना पड़ता है। अभी सेक्टर के स्वास्थ्य केंद्र बंद कर दिए जाने की वजह से इन बीमारियों के इलाज के लिए भी मरीजों को मुख्य चिकित्सालय सेक्टर 9 में जाना पड़ता है।

इस तरह से संयंत्र कर्मचारियों को कितनी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है यह समझा जा सकता है लेकिन संयंत्र प्रबंधन को कर्मचारियों की ये समस्याये समझ नहीं आ रही हैं। इसके खिलाफ युवा कांग्रेस तथा एनएसयूआई के तत्वाधान में जंगी प्रदर्शन किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बस्तर आएंगे राहुल गांधी : बोधघाट परियोजना प्रभावितों से...

रायपुर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जल्द ही छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग का दौरा कर सकते हैं। इस दौरान वे बोधघाट बहुउद्देशीय परियोजना...

CM साय का कांग्रेस पर वार : 2028 में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गन्ना उत्पादक किसानों की मांग, कांग्रेस के आगामी विधानसभा चुनाव में जीत के दावे और CJP के...

साय कैबिनेट की बैठक 11 अक्टूबर को : CGPSC...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 11 अक्टूबर को राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री निवास में दोपहर 12...

सीजेपी प्रोटेस्ट पर सियासत : दिल्ली में ट्रेन, मेट्रो...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिल्ली में प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले ट्रेनों, इंटरनेट और मेट्रो सेवाओं को बंद किए जाने...