CG News : इंद्रावती नदी में पलटी नाव, दो बच्चे और महिलाएं लापता, रेस्क्यू जारी

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में बड़ा हादसा हो गया है। भैरमगढ़ ब्लॉक के ग्राम उसपरी के पास इंद्रावती नदी पार करते समय एक नाव पलट गई, जिससे नाव में सवार 6 ग्रामीणों में से 4 लोग नदी के तेज बहाव में बह गए। हादसे में 2 लोगों को ग्रामीणों ने किसी तरह बचा लिया, जबकि 4 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। लापता लोगों में 2 बच्चे और 2 महिलाएं शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक, भैरमगढ़ ब्लॉक के अंतिम छोर पर बसे ग्रामीण आज भी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए बाजार आने-जाने इंद्रावती नदी पार करने के लिए नाव पर निर्भर हैं। बुधवार को सभी ग्रामीण बाजार से खरीदारी कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान नदी के बीच पहुंचते ही नाव अचानक असंतुलित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की तत्परता से दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन चार लोग नदी के तेज बहाव में बह गए। घटना शाम के समय की होने के कारण तत्काल रेस्क्यू में दिक्कतें आईं।

भैरमगढ़ एसडीएम प्रकाश सर्वे ने बताया कि ग्रामीणों के माध्यम से नाव पलटने और लोगों के लापता होने की सूचना मिली। इसके तुरंत बाद रेस्क्यू टीम को मौके पर रवाना किया गया। आसपास के ग्रामीणों की भी मदद ली जा रही है। अंधेरा होने के कारण देर रात तक सीमित सफलता मिली है। गुरुवार सुबह से दोबारा सर्च ऑपरेशन तेज किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मंत्रालय की कर्मचारी बस में लगी आग : 30...

रायपुर। नया रायपुर स्थित महानदी भवन के पास बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब शासकीय कर्मचारियों को लेकर जा रही एक चलती...

संजय रूंगटा ग्रुप में ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ की...

भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में मंगलवार को आगामी फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ की स्टारकास्ट और मेकर टीम ने छात्रों के साथ...

राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम का WhatsApp हैक :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp अकाउंट के कथित तौर पर हैक होने का मामला सामने आया है। हैकर ने...

21 साल से सड़क नहीं बनी तो मां दंतेश्वरी...

दंतेवाड़ा। विकास की राह अगर सरकारी दफ्तरों से होकर गुजरती है तो डेंगलरास गांव के ग्रामीणों का इंतजार शायद थोड़ा ज्यादा लंबा हो गया...