दुर्ग DEO का निर्देश: किसी भी स्टूडेंट्स को कक्षा और परीक्षा से नहीं किया जाएगा वंचित…फीस को लेकर DEO ने क्या कहा, पढ़िए खबर

भिलाई। जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल द्वारा अशासकीय विद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक ली गई। बैठक में जायसवाल ने किसी भी स्थिति में छात्रों को आनलाईन/आफलाइन कक्षा एवं परीक्षा से वंचित नहीं किये जाने के निर्देश दिये।

विद्यालय में फीस जमा न करने की स्थिति में पालकों से पृथक समन्वय स्थापित कर समस्या का निराकरण करने को कहा।

साथ ही निर्देश दिया की सत्र के मध्य में अधिकारी व कर्मचारी का स्थानान्तरण होने पर उनके पाल्यों को प्राथमिकता के आधार पर शाला में प्रवेश दिया जाये। उन्होंने कहा कि किसी विद्यालय में हैबिटेशन में सुधार की आवश्यकता हो तो उसकी जानकारी कार्यालय को उपलब्ध कराये।

बैठक में प्राचार्यों ने अपनी समस्याओं से शिक्षा अधिकारी को अवगत कराया, जिस पर शिक्षा अधिकारी ने समस्याओं के निराकरण का अश्वासन दिया। बैठक में अमित घोष सहायक सांख्यकीय अधिकारी सहित जिले प्राचार्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रुंगटा पब्लिक स्कूल में ‘ग्रैंडपेरेंट्स डे’ की धूम: नन्हें...

भिलाई। संजय रुंगटा इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ 'ग्रैंडपेरेंट्स डे' का भव्य आयोजन किया गया।...

NIT में ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन; वर्चुअली जुड़े...

रायपुर: राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर एनआईटी (NIT) रायपुर में ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का...

IGKV PAT Counselling 2026: कृषि विश्वविद्यालय रायपुर की चेतावनी,...

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV), रायपुर के अंतर्गत बी.एससी. ऑनर्स कृषि प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पी.ए.टी. (PAT) काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया...

डिजिटल सुरक्षा की ओर बड़ा कदम: साइबर सेल भिलाई...

भिलाई। डिजिटल सुरक्षा को मजबूत बनाने और युवाओं में साइबर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से साइबर सेल भिलाई और संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स...