Durg News: मरीज की मौत मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, इलाज में लापरवाही के आरोप में डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधक गिरफ्तार

दुर्ग। जिले के धमधा में मरीज की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. इलाज में लापरवाही के आरोप में डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया गया है.

सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि चिरज वर्मा ने थाने में आकर अस्पताल के खिलाफ इलाज में लापरवाही का मामला दर्ज कराया था. उसने बताया था कि 10 अक्टूबर 2025 को उसकी मां पदमाबाई वर्मा उम्र 57 वर्ष घर के आंगन में गिर गई थी, जिससे उनके पैर में गंभीर चोट आ गई और वे चलने में असमर्थ हो गई.

क्या है पूरा मामला?
बता दें कि 11 अक्टूबर 2025 को उपचार के लिए पद्मा वर्मा को श्रेया अस्पताल एण्ड डायग्नोस्टिक सेंटर, धमधा में भर्ती कराया गया था. जहां 13 अक्टूबर 2025 को उनके पैर का ऑपरेशन किया गया. फिर 14 अक्टूबर 2025 को उनकी हालत खराब होने लगी. सांस तेज चलने पर अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया.

श्रेया अस्पताल के स्टाफ और एम्बुलेंस के माध्यम से पदमाबाई वर्मा को शंकराचार्य अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया. परिजनों ने आरोप लगाया गया कि उन्हें बिना सहमति के रेफर किया गया था. रेफर करते समय एम्बुलेंस में समुचित चिकित्सकीय देखरेख और डॉक्टर की उपलब्धता नहीं थी. जिसके कारण रास्ते में ही महिला की मृत्यु हो गई. इन तथ्यों के आधार पर अस्पताल प्रबंधन और संबंधित डॉक्टर द्वारा उपेक्षापूर्ण एवं लापरवाहीपूर्ण चिकित्सकीय कार्य से मृत्यु कारित होना पाया गया.

मामले में थाना धमधा में अपराध धारा 106(1), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया. विवेचना के दौरान साक्ष्य पाए जाने पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन :...

दुर्ग। इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) की ओर से बीआईटी कॉलेज दुर्ग में आयोजित 11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन...

दुर्ग में सिद्धितप महामहोत्सव का भव्य समापन : 7,500...

दुर्ग। श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर ट्रस्ट एवं शासन स्पर्श वर्षावास समिति, दुर्ग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय सिद्धितप पारणा महामहोत्सव का मंगलवार...

बीजापुर में माओवादी डंप का भंडाफोड़ : SLR-INSAS समेत...

बीजापुर। जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा बलों को सर्चिंग और डिमाइनिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। बेदरे थाना क्षेत्र के...

कांग्रेस के 307 ब्लॉक अध्यक्षों को प्रशिक्षण : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की ओर से प्रदेशभर के ब्लॉक अध्यक्षों के लिए चलाए गए संभागवार प्रशिक्षण अभियान का मंगलवार को समापन हो गया। अभियान...