Durg News: भूपेश बघेल के खिलाफ अभद्र भाषा, कांग्रेसियों ने किया थाने का घेराव

दुर्ग। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ अभद्र भाषा, गाली-गलौज और समाज में द्वेष फैलाने के आरोपों को लेकर बुधवार को भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने सुपेला थाने का घेराव किया. इस दौरान सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सुपेला थाना परिसर पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की.

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थाना परिसर के बाहर धरना दिया और जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शनकारी थाना गेट के सामने ही बैठ गए और चेतावनी दी कि जब तक एफआईआर दर्ज नहीं की जाती और आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक वे थाने के बाहर ही डटे रहेंगे. विरोध प्रदर्शन के चलते कुछ समय के लिए क्षेत्र में तनाव की स्थिति भी बनी रही.

भिलाई शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़, विशेषकर दुर्ग जिले में लगातार बढ़ते अपराध चिंता का विषय हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि वे अब वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ भी खुलेआम आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणियां कर रहे हैं.

जानें पूरा मामला
मुकेश चंद्राकर ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अमित सेन नाम का व्यक्ति लगातार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ आपत्तिजनक कमेंट कर रहा है, जिससे समाज में नकारात्मक माहौल बन रहा है. उन्होंने बताया कि थाना प्रभारी ने उनसे समय मांगा है और कहा है कि यह मामला आईटी एक्ट के तहत आता है, इसलिए उचित धाराओं में केस दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि वे केवल आश्वासन से संतुष्ट नहीं होंगे और कार्रवाई पूरी होने तक आंदोलन जारी रखेंगे. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया. पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि मामले में कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जाएगी. वहीं, कांग्रेस नेताओं ने जानकारी दी कि इस पूरे प्रकरण को लेकर रायपुर में भी औपचारिक शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

माता हासी देवी की 200वीं जयंती : राष्ट्रपति मुर्मु...

रायपुर। पूज्य शदाणी दरबार की 5वीं पीठाधीश माता साहिब हासी देवी की 200वीं जयंती के अवसर पर रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी...

रायपुर में हाई अलर्ट के बीच बड़ी वारदात :...

रायपुर। राजधानी में हाई अलर्ट के बीच चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। हीरापुर इलाके में बदमाशों ने एक इस्पात फैक्ट्री को...

रायपुर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू : लोकभवन में 200...

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर गुरुवार को रायपुर पहुंचीं। रायपुर एयरपोर्ट पर राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और...

दीपावली से पहले मिठाइयों पर खाद्य विभाग की नजर...

खैरागढ़। दीपावली से पहले बाजार में मिठाइयों की बढ़ती मांग के बीच खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर जांच तेज कर...