शादी के 3 महीने बाद महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने होटल में लगाई फांसी: सुसाइड के पहले वीडियो बना कर बोली – जीना नहीं चाहती, मुझे माफ कर दो; पहले हाथ की नस काटी, फिर फंदा लगा लिया

इंदौर। इंदौर की एक महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने होटल में जाकर आत्महत्या कर ली। उसने पहले अपने हाथ की नस काटी। फिर साड़ी का फंदा बनाकर पंखे पर झूल गई। आत्महत्या से पहले उसने भाई को वीडियो कॉल किया था। वीडियो भी रिकॉर्ड किया है, जिसमें वह अपने माता-पिता और अन्य परिजनों से माफी मांग रही है। इसमें उसे कहते सुना गया है कि वह उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी, इसलिए जीवन खत्म कर रही है।

पुलिस के मुताबिक जगजीवनराम नगर निवासी मोनिका यादव (24) ने अग्रसेन चौराहा स्थित वेनीस ब्लू होटल में फांसी लगा ली। मोनिका सॉफ्टवेयर इंजीनियर थीं। एक फायनेंस कंपनी में नौकरी करती थी। नवंबर 2021 में धीरज यादव से उसकी शादी हुई थी। शनिवार को टहलने का कहकर घर से निकली थी और घर नहीं लौटी।

परिजनों ने तलाश किया, मगर पता नहीं चला। गुमशुदगी की रिपोर्ट भी पुलिस थाने में दर्ज करवाई थी। मोनिका के भाई नमन के मोबाइल पर मोनिका के फांसी लगाते हुए वीडियो आए। नमन जीजा धीरज को लेकर थाने पहुंचा। पुलिस तलाश में जुटी। सुबह भंवरकुआं थाना पुलिस को खबर मिली मोनिका ने वेनीस ब्लू होटल के रूम नंबर 204 में फांसी लगा ली है।

घटनास्थल पर खून बिखरा पड़ा था। मोनिका ने फांसी लगाने से पहले हाथ की नस काटी थी। सूचना के बाद मायके व ससुराल वाले भी होटल पहुंचे। बहन ने पुलिस को बताया कि वह रातभर कॉल करती रही लेकिन मोनिका ने फोन नहीं उठाया। पुलिस ने मोनिका का फोन जब्त कर लिया है। वह डिस्चार्ज था।

चार्ज करने पर फोन में करीब 127 मिस्ड कॉल मिले। यह बात सामने आई है कि शनिवार को ही मोनिका होटल में ठहरी थी। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। मायके पक्ष के बयान लिए जा रहे हैं।

मैं जीवन खत्म करना चाहती हूं…
पुलिस को वह वीडियो मिला है जो मृतका ने खुदकुशी से पहले भाई नमन को भेजा था। वीडियो में दिख रहा है कि मोनिका ने अपनी साड़ी का फंदा पंखे पर कसा था। एक सिरे को पकड़कर वह रो रही थी। रोते हुए ही वीडियो पर कह रही थी कि मैं जीवन खत्म कर रही हूं। कोई नहीं है। मैं जीना नहीं चाहती अब।

वीडियो में वह मंगलसूत्र खोलकर रख रही है। यह भी कहा कि जीजी तू अपना ध्यान रखना। मेरे सारे कपड़े, सब कुछ तेरा है बेटा। इसके बाद वीडियो बंद कर दिया। हालांकि, वीडियो में कुछ शब्द स्पष्ट नहीं हैं।

मोनिका का ससुराल एमआईजी थाना क्षेत्र में रहता है। रविवार रात को थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज की गई थी। पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर लोकेशन ट्रेस कर ली होती तो मोनिका को बचाया जा सकता था। परिजनों की शिकायत को पुलिस ने अनसुना कर दिया था। डीसीपी संपत उपाध्याय को फोन करने पर ही थाना प्रभारी ने गुमशुदगी दर्ज करने के निर्देश दिए। रात करीब 3 बजे मोनिका ने नमन को वीडियो भेजे थे।

15 मिनट बाद फांसी लगा ली। डीसीपी और टीआई को कॉल भी किया। नमन का आरोप है कि यदि समय पर लोकेशन पता चल जाती तो बहन को बचा सकते थे। जिस होटल में घटना घटी वहां से पुलिस को जानकारी मिली कि रात 12.15 बजे मोनिका ने रूम रेंट पर लिया था। उसने आधार कार्ड और पांच सौ रुपये दिए थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बस्तर आएंगे राहुल गांधी : बोधघाट परियोजना प्रभावितों से...

रायपुर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जल्द ही छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग का दौरा कर सकते हैं। इस दौरान वे बोधघाट बहुउद्देशीय परियोजना...

सीजेपी प्रोटेस्ट पर सियासत : दिल्ली में ट्रेन, मेट्रो...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिल्ली में प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले ट्रेनों, इंटरनेट और मेट्रो सेवाओं को बंद किए जाने...

युवाओं के रचनात्मक क्षमता को बढ़ावा देनाः घड़ी की...

नई दिल्ली। युवा समाज के सबसे ऊर्जावान, कल्पनाशील और परिवर्तन-प्रतिबद्ध वर्गों में से एक हैं। जब इनकी ऊर्जा को एक सार्थक, सकारात्मक और निर्माणकारी...

आलेख : आदिवासी और हिंदू एक ही हैं

नई दिल्ली। कुछ विदेशी वित्त पोषित व्यक्तियों और समूहों द्वारा आदिवासी क्षेत्रों में आदिवासियों के लिए एक अलग धर्म कोड की मांग करने के...