CG – शादी का दबाव बनाया तो प्रेमी बना कातिल… दोस्तों के साथ मिलकर प्रेमिका को उतारा मौत के घाट… झाड़ियों में मिला था नरकंकाल, BF समेत 3 गिरफ्तार

CG

पखांजूर | प्यार और विश्वास के रिश्ते का खौफनाक अंत सामने आया है। बड़े कापसी क्षेत्र में एक प्रेमी ने शादी के बंधन से बचने के लिए अपनी ही प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने झाड़ियों में मिले नरकंकाल की जांच के बाद हत्याकांड का खुलासा करते हुए प्रेमी दिनेश दुग्गा और उसके दो सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया है।

शादी से इनकार बनी हत्या की वजह:
पुलिस के अनुसार, मृतका संगीता उसेंडी अपने प्रेमी दिनेश पर शादी के लिए लगातार दबाव बना रही थी। दिनेश शादी नहीं करना चाहता था, इसलिए उसने संगीता को रास्ते से हटाने की साजिश रची। 16 नवंबर 2025 की रात दिनेश ने उसे मिलने के बहाने घर से बाहर बुलाया और अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। साक्ष्य छुपाने के लिए आरोपियों ने शव को गांव के पास झाड़ियों में फेंक दिया था।

कंकाल और कपड़ों से हुई पहचान:
परिजनों ने संगीता की गुमशुदगी की रिपोर्ट पखांजूर थाने में दर्ज कराई थी। करीब दो महीने बाद 22 जनवरी को ग्रामीणों ने झाड़ियों में एक कंकाल देखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने कपड़ों और परिजनों की शिनाख्त के आधार पर पुष्टि की कि वह कंकाल संगीता का ही है।

साइबर सेल की मदद से पकड़े गए आरोपी:
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कॉल डिटेल और साइबर सेल की मदद ली। शक के आधार पर दिनेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस की कार्रवाई:

मुख्य आरोपी दिनेश दुग्गा और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

मामले में शामिल एक आरोपी नाबालिग है, जिसे बाल न्यायालय में पेश किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नवीन शिक्षा सत्र का शुभारंभ, मंत्री गजेंद्र यादव ने...

दुर्ग। प्रदेश के शासकीय विद्यालयों में मंगलवार से नवीन शिक्षा सत्र 2026-27 का शुभारंभ उत्साह और उल्लास के साथ हुआ। शाला प्रवेशोत्सव के अंतर्गत...

नगर पंचायत शिवनंदनपुर के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बुधवार को अपने सूरजपुर प्रवास के दौरान नवनिर्मित नगर पंचायत शिवनंदनपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण...

फेसबुक पर प्यार का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म,...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती एक युवती के लिए दर्दनाक साबित हुई। उत्तर प्रदेश के एक युवक ने...

पारिवारिक विवाद में डबल मर्डर : देवर ने की...

बेमेतरा। जिले के दाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोरेघाट में पारिवारिक विवाद ने बुधवार को खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि एक देवर ने...