पुलिस जवान की गुंडागर्दी; नशे में की मारपीट…थाने में केस दर्ज

भिलाई। शहर के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में एक पुलिस आरक्षक पर मारपीट का आरोप है। बीती रात शराब के नशे में जमकर उत्पात मचाया और वर्दी का धौंस दिखाकर जमकर दादागिरी भी की। यही नहीं शराब के नशे में धुत आरक्षक ने खुर्सीपार निवासी के प्रवीन की जमकर पिटाई भी कर दी। पीड़ित के प्रवीण ने मामले की शिकायत दर्ज करवाई है। उनकी शिकायत पर FIR दर्ज हो गया है।

आपको बता दें कि शिकायत में बताया गया है कि आरोपी आरक्षक कुंदन सिंह पुलिस लाइन में पदस्थ हैं। कुंदन सिंह ने शराब पीकर गुंडागर्दी कर रहा था।

उसी दौरान बीती रात रास्ते में प्रवीण दिखा जिसे आरक्षक ने पकड़ कर जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के बाद मामला थाने पहुंचा इसके बाद मारपीट और आरक्षक के द्वारा दादागिरी के इस मामले पर पुलिस ने मुलाहिजा भी करवाया है। मुलाहिजा रिपोर्ट में साफ-साफ लिखा है कि आरक्षक शराब के नशे में धुत था और अल्कोहल की मात्रा आरक्षक के शरीर में पाई गई है।

पुलिस की गुंडागर्दी से क्षेत्र के काफी दहशत में है। थाने इलाके की पुलिस के द्वारा ही इस तरह के गुंडागर्दी और मारपीट जैसे गंभीर अपराध बना हुआ है।

खुर्सीपार थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि मामले में शिकायत के बाद अपराध पंजीबद्ध हो गया है मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से अपराध पंजीबद्ध किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...

भिलाई में चाकूबाजी, युवक की मौत, वारदात के बाद...

भिलाई। भिलाई नगर के नेहरू नगर चौक पर शनिवार रात हुई चाकूबाजी की घटना में घायल 26 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान रविवार...

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...