हनोदा में अवैध प्लॉटिंग पर कार्रवाई: SDM विनय पोयाम ने अफसरों के साथ निरीक्षण…प्लॉटिंग करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

दुर्ग। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देशानुसार आज अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) दुर्ग विनय पोयाम के द्वारा संयुक्त रूप से ग्राम हनौदा का स्थल निरीक्षण किया गया। स्थलों पर कतिपय व्यक्तियों द्वारा कालोनी की स्थापना के उद्देश्य से नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम 1973 के प्रावधानों के तहत आवश्यक अनुमति प्राप्त किये बिना ही भूखण्डों का उपविभाजन, मार्गों का विकास तथा विकास योजना में भूमि उपयोग में परिवर्तन कर अप्राधिकृत विकास किया गया हैं। अप्राधिकृत विकासकर्ता के विरूद्ध नगर तथा निवेश अधिनियम 1973 के तहत प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जाएगी। निरीक्षण में प्रभारी अधिकारी संयुक्त संचालक, नगर तथा ग्राम निवेश, विमल बगवैया, राजस्व निरीक्षक केपी सिन्हा और अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की सियासत में ‘अडानी-BSP’ पर घमासान : मनीष...

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई में आगामी नगर निगम चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज होती नजर आ रही है। भाजपा नेता एवं श्रीराम जन्मोत्सव...

भिलाई नगर में विकास की बड़ी सौगात : पूर्व...

भिलाई। भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग वार्डों में नागरिक सुविधाओं को बेहतर करने के लिए करीब 1 करोड़ 96 लाख रुपये के विकास...

अहमदाबाद में गूंजेगी छत्तीसगढ़ की तलवार : 21 फेंसर...

रायपुर। गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित होने वाले प्रथम रैंकिंग फेंसिंग टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ की महिला और पुरुष टीम भी अपनी चुनौती पेश करेगी।...

सजा का ऐलान : नाबालिग को शादी का झांसा...

बलौदाबाजार। नाबालिग को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले जाने और उसके साथ लगातार दुष्कर्म करने के मामले में बलौदाबाजार की विशेष POCSO...