BJP कार्यालय के लिए जमीन आवंटन का विरोध, ग्रामीणों ने घेरा कलेक्ट्रेट, जानिए क्या है मांगें…

धमतरी। जिले के लोहरसी गांव में जिला भाजपा कार्यालय के लिए जमीन आवंटन का विरोध तेज हो गया है। गुरुवार को ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर घेराव किया। उनका आरोप है कि पंचायत सरपंच ने कुछ पंचों के साथ मिलकर गांव की एक एकड़ जमीन गोपनीय तरीके से भाजपा को बेच दी।

ग्रामीणों के मुताबिक यह जमीन लंबे समय से बच्चों के खेलने और मवेशियों के चारागाह के रूप में उपयोग होती रही है। उनका कहना है कि बिना ग्रामसभा की जानकारी के जमीन का सौदा किया गया। गांव के लोगों को इसकी जानकारी बाद में मिली, जिससे आक्रोश फैल गया।

लोहरसी ग्राम विकास समिति के महिला, पुरुष, युवा करीब 10 ट्रैक्टर और अन्य वाहनों से जनपद कार्यालय के पास पहुंचे। वहां से नारेबाजी करते हुए जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश रोकने के लिए बैरिकेड्स लगाए गए थे।

बड़ी संख्या में महिला और पुरुष पुलिसकर्मी तैनात रहे। इस दौरान ग्रामीणों और पुलिस के बीच हल्की धक्का-मुक्की भी हुई। बाद में 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को अपर कलेक्टर से चर्चा के लिए बुलाया गया। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने “सरपंच हटाओ, गांव बचाओ” के नारे लगाए। उनका आरोप है कि सरपंच, सचिव, उप-सरपंच समेत कुछ पंचों ने मिलकर एक एकड़ जमीन गुपचुप तरीके से बेच दी। ग्रामीणों की मांग है कि जमीन को निस्तारी और चारागाह के लिए सुरक्षित घोषित किया जाए।

ग्रामीणों ने मांग की है कि सरपंच, सचिव, उप-सरपंच समेत संबंधित पंचों के खिलाफ शासकीय नियमों के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि जमीन चोरी की तरह बेची गई है। ग्रामीण न्याय की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे, लेकिन उनका कहना है कि अब तक कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...