CG में भीषण हादसा : तेज रफ्तार ट्रेलर ने मचाई तबाही, स्कॉर्पियो सवार 4 लोगों की मौके पर मौत, एक गंभीर

बिलासपुर। जिले के सकरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे ने चार परिवारों की खुशियां छीन लीं। रायपुर–रतनपुर नेशनल हाईवे पर ग्राम सम्बलपुरी स्थित यादव ढाबा के सामने तेज रफ्तार ट्रेलर और स्कॉर्पियो की आमने-सामने भिड़ंत में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात करीब 2 बजे ट्रेलर क्रमांक CG 11 BD 9044 सकरी से रतनपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर रॉन्ग साइड में पहुंच गया और सामने से आ रही स्कॉर्पियो क्रमांक CG 04 MQ 4220 को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेलर पास में खड़े एक अन्य ट्रेलर को भी अपनी चपेट में लेते हुए पलट गया। हादसे में स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग वाहन के अंदर फंस गए।

गैस कटर से दो घंटे बाद निकाले गए शव

सूचना मिलते ही सकरी पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची। गैस कटर की मदद से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक चार लोगों की मौत हो चुकी थी।

मृतकों की पहचान

हादसे में मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है—

  • छत्रपाल रात्रे (37) निवासी ग्राम कुवागांव, थाना तखतपुर
  • विशाल लहरे (25) निवासी बिरगहनी, थाना जरहागांव, जिला मुंगेली
  • अनमोल लहरे (14) निवासी बिरगहनी, थाना जरहागांव, जिला मुंगेली
  • सोनू मिरी (28) निवासी कोटा

पारिवारिक कार्यक्रम से लौट रहे थे

बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो में पांच लोग सवार थे, जो यादव ढाबा में आयोजित पारिवारिक शादी की 25वीं सालगिरह कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम से लौटते ही कुछ दूरी पर यह दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में प्रकाश रात्रे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

चालक गिरफ्तार, जांच जारी

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। सकरी पुलिस ने ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...