CG: नर्सरी में गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ाया फॉरेस्ट गार्ड, ग्रामीणों ने की पिटाई, वीडियो वायरल

सूरजपुर। जिले में एक फॉरेस्ट गार्ड के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गार्ड को ग्रामीण युवकों ने एक नर्सरी परिसर में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ लिया। इसके बाद युवकों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार, युवकों ने गर्लफ्रेंड के सामने ही वर्दीधारी फॉरेस्ट गार्ड की डंडे और बेल्ट से बेरहमी से पिटाई की। इस दौरान मोबाइल में गाने बजाकर उससे जबरन डांस भी कराया गया। घटना का वीडियो भी युवकों ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

घटना के सामने आने के बाद पुलिस और वन विभाग की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...