रायपुर में सड़क हादसा, भिलाई के युवक की मौत: मैरिज पैलेस के पास तेज रफ्तार कार ने मारी ठोकर…दर्दनाक हादसे में सेक्टर-9 के डॉक्टर के भाई की मौत

भिलाई। आज शाम को रायपुर में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में भिलाई के रहने वाले युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान रोहित विनायके के रूप में हुई है। रोहित सेक्टर-9 के रहने वाले थे। उनके बड़े भाई डॉ. प्रमोद विनायके सेक्टर-9 अस्पताल में सीएमओ हैं। मंगलवार को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
जानकारी के मुताबिक, रायपुर स्थित वीआईपी रोड में दो कार आपस में जोरदार टकराई। घटना में भिलाई के 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक सेक्टर 9 निवासी रोहित विनायके अपनी कंपनी में काम करने वाले शंकर प्रसाद राय के साथ महासमुंद से वापस भिलाई लौट रहे थे। शंकर को रोहित माना कैम्प कार सीजी 07 एआर 9114 को स्वयं चलाते हुए जा रहे थे। कार से रोहित अपने साइड से जा रहे थे। इस दौरान रात 10.30 बजे उनका सहयोगी चालक सीट के बगल में बैठा था। व्हीआईपी रोड फुण्डहर में सिल्वर स्प्रींग मैरिज पैलेस के सामने से तेज रफ्तार से आ रही कार सीजी 04 एचबी 6740 के चालक ने लापरवाही पूर्व कार चलाते हुए रोहित के कार को जोरदार ठोकर मार दी। घटना में रोहित गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे उपचार के लिए रायपुर के अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां उपचार के बाद दम तोड़ दिया। रोहित सेक्टर-9 अस्पताल के सीएमओं डॉ प्रमोद विनायके के भाई थे। घटना में रोहित को दाहिने हाथ, दायां पसली शरीर के अंदरुनी चोट काफी लगे थे। गमगीन माहौल में रोहित का अंतम संस्कार राम नगर मुक्तिधाम में किया गया। मृतक रोहित दिनेश कुमार विनायके के पुत्र मोहित विनायके के बड़े भाई थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पटवारी से RI बनने की परीक्षा में पेपर लीक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित पटवारी से राजस्व निरीक्षक (RI) पदोन्नति परीक्षा पेपर लीक मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW-ACB) ने दो और आरोपियों...

सरकारी कर्मचारी ध्यान दें…. : रिटायरमेंट के बाद भी...

बिलासपुर। सरकारी कर्मचारियों के वेतन निर्धारण में हुई गलती के कारण यदि उन्हें निर्धारित पात्रता से अधिक भुगतान हो जाता है, तो सेवानिवृत्ति के...

एक लाख की रिश्वत लेकर शराब आरोपियों को छोड़ा...

जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस विभाग की छवि से जुड़े एक मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। सारागांव थाने में पदस्थ एक...

सरगुजा में कबरा हाथी का आतंक जारी : प्रशासन...

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के उदयपुर क्षेत्र में हाथियों की सक्रियता ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। जंगल और आसपास के गांवों में हाथियों...