भिलाई की स्नेहा सिंह ने इंटर यूनिवर्सिटी आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक, अब तक जीत चुकी हैं 37 पदक

भिलाई नगर। भिलाई की प्रतिभाशाली खिलाड़ी और Shankaracharya University की छात्रा Sneha Singh ने इंटर यूनिवर्सिटी आर्म रेसलिंग पुरुष एवं महिला चैंपियनशिप 2025-26 में कांस्य पदक जीतकर अपने विश्वविद्यालय, शहर और राज्य का नाम रोशन किया है।

यह प्रतियोगिता Raja Mahendra Pratap Singh State University में आयोजित की जा रही है। 11 से 15 मार्च तक चल रही इस राष्ट्रीय स्पर्धा में देश के 29 राज्यों से सैकड़ों खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। स्नेहा सिंह ने 55 किलोग्राम वजन वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 मार्च को कांस्य पदक अपने नाम किया। यह उनके खेल जीवन का 37वां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पदक है।

जवाहर नगर भिलाई निवासी स्नेहा सिंह, ओमप्रकाश सिंह की पुत्री हैं और पिछले तीन वर्षों से आर्म रेसलिंग में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। इससे पहले भी वे एशियाई आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में रजत और कांस्य पदक जीत चुकी हैं। स्नेहा की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय परिवार, खेल प्रेमियों और शहरवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रील बनाते समय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोबाइल में...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय 22...

Durg News : नाबालिग ने घर में लगाई फांसी,...

दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके...

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

RES के प्रभारी SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूर्व उपसरपंच...

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार...