CG News : कोयले से भरे ट्रेलर ने बाइक सवारों को रौंदा, तीन युवकों की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

कोरबा। जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कोयले से भरी एक तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन ने बाइक सवार युवकों को कुचल दिया, जिससे तीनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया और उसमें भरा कोयला सड़क पर बिखर गया। बाइक सवार तीनों युवक वाहन के नीचे दब गए थे, जिन्हें हाइड्रा मशीन की मदद से काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।

मृतकों की पहचान बृजपाल सिंह कंवर (23 वर्ष), मंगल सिंह (25 वर्ष) पिता सुकनाथ और ओम प्रकाश पिता मंगल सिंह के रूप में हुई है। तीनों युवक पोटापानी, पाली क्षेत्र के निवासी थे और बाइक से दीपका स्थित एक निजी कंपनी में काम पर जा रहे थे।

घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश देखने को मिला। गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीण मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है। फिलहाल क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है और पुलिस हालात को नियंत्रित करने में जुटी हुई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...