CG – दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या: टांगी से वार कर शव को किया आग के हवाले… जमीन विवाद में वारदात की आशंका

CG

सक्ती/जैजैपुर: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ जैजैपुर थाना क्षेत्र के जर्वे गांव में एक दिव्यांग शिक्षक की टांगी मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी ने साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को आग के हवाले कर दिया। इस खौफनाक वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

ट्राइसाइकिल से निकले थे घूमने मृतक की पहचान देवानंद भारद्वाज के रूप में हुई है, जो पिहरीद में शिक्षक के पद पर पदस्थ थे। मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार 18 मार्च को दिव्यांग शिक्षक अपनी ट्राइसाइकिल से घूमने निकले थे। इसी दौरान घात लगाकर बैठे आरोपी ने उन पर टांगी (कुल्हाड़ी) से ताबड़तोड़ वार कर दिए। शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई, जिसके बाद आरोपी ने उनके शव को घर के पीछे ले जाकर जला दिया।

जमीन विवाद बनी हत्या की वजह? पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि शिक्षक का लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि इसी रंजिश के चलते इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। ग्रामीणों की सूचना पर जैजैपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

आरोपी फरार, गांव में आक्रोश वारदात के बाद से ही संदेही आरोपी फरार है। पुलिस ने गांव की घेराबंदी कर दी है और आरोपी की तलाश में टीमें जुटी हुई हैं। इस घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने पुलिस से मांग की है कि फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

AI और फार्मेसी के भविष्य पर भिलाई में होगा...

भिलाई। फार्मास्यूटिकल विज्ञान और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की बढ़ती उपयोगिता और भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा के लिए संजय...

रायपुर में सूने मकान पर चोरों का धावा :...

रायपुर। राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर लाखों की चोरी को अंजाम दिया। रावांभाठा के...

हाईकोर्ट का अहम फैसला : जेल में बंद CRPF...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जेल में बंद रहने के दौरान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक इंस्पेक्टर को विभागीय जांच के बाद बर्खास्त...

कुबेरपुर बवाल मामले में बड़ा एक्शन : महिला की...

सूरजपुर। जिले के कुबेरपुर गांव में सड़क दुर्घटना के बाद हुए चक्काजाम और आगजनी की घटना को लेकर प्रशासन ने कार्रवाई की है। सरगुजा...