पीटीआई शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज, महिला को 500 का नोट देकर संबंध बनाने का दिया था प्रस्ताव

बालोद। जिले के डौंडी स्थित बालक हायर सेकेंडरी स्कूल में पदस्थ पीटीआई शिक्षक नरेंद्र सिंह ठाकुर पर एक महिला के साथ अभद्र व्यवहार और अश्लील प्रस्ताव देने का गंभीर आरोप लगा है। मामले में पीड़िता ने डौंडी थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला अपने घर के पास से गुजर रही थी, तभी आरोपी शिक्षक नरेंद्र सिंह ठाकुर ने उसे ₹500 का नोट देकर संबंध बनाने का प्रस्ताव दिया। आरोप है कि इस दौरान उसने महिला से अश्लील बातें भी कीं, जिससे आहत होकर महिला ने तत्काल पुलिस की शरण ली।

मामले की गंभीरता को देखते हुए डौंडी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 75(1)(2) के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच तेजी से की जा रही है और जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी हो सकती है।

बताया जा रहा है कि आरोपी शिक्षक पहले जिला खेल अधिकारी बालोद के पद पर भी कार्य कर चुका है, जिससे मामला और भी चर्चा में आ गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...