VIDEO: उत्तरप्रदेश में CM भूपेश की हुंकार: PM मोदी और भाजपा पर जमकर बरसे, मोदी सरकार से बघेल ने पूछा- कोरोनाकाल में नदियों में कितनी लाशें बहीं?

कानपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उत्तर प्रदेश चुनाव में प्रचार करने रविवार को कानपुर पहुंचे। कांग्रेस के लिए छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने भी प्रचार किया। उन्होंने कानपुर में पीएम मोदी पर जमकार हमला बोला है। सीएम ने पीएम के लोकसभा में कांग्रेस, नेहरु और इंदिरा पर लगाए आरोप का जवाब दिया. साथ पीएम से भी कई सवाल किए।

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल यूपी में चुनाव प्रचार के दौरान आज कानपुर पहुंचे. वहां उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला। सीएम ने कहा, “पीएम ने लोकसभा में कांग्रेस पर, नेहरू जी और इंदिरा जी पर आरोप लगाया हैं।

ना इंदिरा जी और ना नेहरू जी उन्हें जवाब देंगे। ये इतिहास की बात है और पीएम इतिहास को तोड़-मरोड़ नहीं सकते हैं।” भूपेश बघेल ने पीएम मोदी से सवाल करते हुए कहा, “पीएम को तो जवाब देना चाहिए कि नोटबंदी के बाद कितना काला धन वापस आया? दूसरी लहर में नदियों में कितनी लाशें बहीं? जीएसटी (GST) के बाद देश की अर्थव्यवस्था में क्या परिवर्तन आया?”


कब होगा मतदान
बता दें कि यूपी में पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को हुआ था। वहीं कल यूपी में दूसरे चरण के अंतर्गत वोट डाले जाएंगे। 14 फरवरी को दूसरे चरण में 55 सीटों पर मतदान होना है। वहीं तीसरे चरण के लिए प्रचार अभियान तेज हो गया है। तीसरे चरण में 20 फरवरी को मतदान होना है। इस दौरान छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल कानपुर में पार्टी के प्रचार के लिए पहुंचे थे।

पश्चिम यूपी के 11 जिलों की 58 सीटों पर, दूसरा चरण 14 फरवरी को 9 जिलों की 55 सीटों पर, 20 फरवरी को तीसरे चरण में 16 जिलों की 59 सीटों पर मतदान होगा। चौथे चरण में मतदान 23 फरवरी को लखनऊ सहित 9 जिलों की 60 सीटों पर होगा। पांचवे चरण में 27 फरवरी को 11 जिलों की 60 सीटों पर, छठे चरण में 3 मार्च को 10 जिलों की 57 सीटों पर और सातवें और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को 9 जिलों की 54 सीटों पर किया जाएगा। 17वीं विधानसभा का कार्यकाल 15 मई तक है.

17वीं विधानसभा के लिए 403 सीटों पर चुनाव 11 फरवरी से 8 मार्च 2017 तक 7 चरणों में हुए थे। उस चुनाव में बीजेपी ने 312 सीटें जीतकर पहली बार यूपी विधानसभा में तीन चौथाई बहुमत हासिल किया। अखिलेश यादव की अगुवाई में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन 54 सीटें जीत सका।

इसके अलावा प्रदेश में कई बार मुख्यमंत्री रह चुकीं मायावती की बीएसपी 19 सीटों पर सिमट गई। इस बार सीधा मुकाबला समाजवादी पार्टी और भाजपा के बीच माना जा रहा है। भाजपा योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे को आगे कर चुनाव लड़ रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

BJP की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, छत्तीसगढ़ का दबदबा:...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। इस नई राष्ट्रीय टीम...

MSME समाधान पोर्टल: रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संसद...

नई दिल्ली / रायपुर: एमएसएमई समाधान पोर्टल पर सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लंबित भुगतानों और एमएसईएफसी (MSEFC) में जारी मामलों को लेकर रायपुर...

अनुज शर्मा ट्रोलिंग मामला: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का कड़ा रुख,...

विधायक व पद्मश्री अनुज शर्मा और उनके परिवार के खिलाफ चलाए जा रहे दुष्प्रचार पर हाईकोर्ट सख्त; सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी। बिलासपुर: डिजिटल...